फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Dhanush Affair Rumors With These Actresses Shruti Haasan Trisha Krishnan Amala Paul Mrunal Thakur

Dhanush: मृणाल ठाकुर से पहले धनुष का इन अभिनत्रियों संग भी जुड़ चुका नाम, कमल हासन की बेटी के साथ भी रहे चर्चे

Thu, 07 Aug 2025 01:44 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Thu, 07 Aug 2025 01:44 PM IST
सार

Actor Dhanush Dating Rumors: साउथ एक्टर धनुष का नाम थलाइवा रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या संग तलाक के बाद कई अभिनेत्रियों संग जुड़ चुका है। इसमें हाल ही में मृणाल ठाकुर का नाम भी शामिल हुआ है। 

विज्ञापन
Dhanush Affair Rumors With These Actresses Shruti Haasan Trisha Krishnan Amala Paul Mrunal Thakur
धनुष-मृणाल - फोटो : एक्स

विस्तार

साउथ के लोकप्रिय अभिनेता धनुष जो थलाइवा रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या राजन के साथ अपनी शादी और बाद में तलाक के कारण सुर्खियों में रहे, अब अपने निजी जीवन को लेकर फिर से चर्चा में हैं। तलाक के बाद धनुष का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा है। इनमें से कुछ अफेयर्स की खबरें मीडिया और सोशल मीडिया पर खूब उड़ी हैं। आइए जानते हैं उन अभिनेत्रियों के बारे में जिनके साथ धनुष को डेट करने की खबरें आईं। 
विज्ञापन

Dhanush Affair Rumors With These Actresses Shruti Haasan Trisha Krishnan Amala Paul Mrunal Thakur
मृणाल ठाकुर और धनुष - फोटो : सोशल मीडिया
मृणाल ठाकुर
हाल ही में धनुष का नाम बॉलीवुड अभिनेत्री मृणाल ठाकुर के साथ जोड़ा गया। दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए, जिससे कयास लगने लगे कि वो एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को एक पार्टी के दौरान एक दूसरे का हाथ पकड़े हुए देखा गया। हालांकि, दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते पर कोई खुलासा नहीं किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Dhanush Affair Rumors With These Actresses Shruti Haasan Trisha Krishnan Amala Paul Mrunal Thakur
धनुष-श्रुति हासन - फोटो : एक्स
श्रुति हासन
श्रुति हासन और धनुष के बीच अफेयर की बातें काफी समय से सुनी जा रही थीं। दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम भी किया है, जिसमें प्रमुख है '3'। उनकी ऑन-स्क्रीन कैमिस्ट्री भी फैंस को काफी पसंद आई थी। हालांकि, कभी भी दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया। मीडिया में 2018 के आस-पास इस खबर को जोर-शोर से उगला गया था, जब दोनों को कई बार साथ देखा गया। 

 
विज्ञापन

Dhanush Affair Rumors With These Actresses Shruti Haasan Trisha Krishnan Amala Paul Mrunal Thakur
धनुष-तृषा कृष्णन - फोटो : एक्स
तृषा कृष्णन
तृषा कृष्णन का नाम भी धनुष के साथ जोड़ा गया था। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है, जिसमें ‘कोडी’ जैसी फिल्में शामिल हैं। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि दोनों के बीच नजदीकियां हैं, लेकिन इसे कभी भी पूरी तरह रिलेशनशिप के रूप में प्रमाणित नहीं किया गया। ये अफवाहें खासतौर पर 2019-2020 के दौरान सामने आईं, जब कुछ सोशल मीडिया पोस्ट और इंटरव्यूज से उनकी नजदीकियों की चर्चा हुई। 

 

Dhanush Affair Rumors With These Actresses Shruti Haasan Trisha Krishnan Amala Paul Mrunal Thakur
धनुष-अमला पॉल - फोटो : एक्स
अमला पॉल
केरल की मशहूर अभिनेत्री अमला पॉल का नाम भी धनुष के साथ जुड़ा। दोनों ने 'रघुवरन बीटेक' फिल्म में साथ काम किया था, जो बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही। फिल्म के प्रमोशन के दौरान और बाद में दोनों की बॉन्डिंग की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। मीडिया में इस दौरान यह भी चर्चा रही कि शायद वो डेट कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed