Dhanashree Verma Video: युजवेंद्र से तलाक के बाद धनश्री ने शेयर किया नया डांस वीडियो, यूजर ने पूछे टफ सवाल
Dhanashree Verma Viral Dance Video: युजवेंद्र से तलाक के बाद धनश्री वर्मा ने अपना एक डांस वीडियो शेयर किया है। गाने में धनश्री काफी खूबरस लग रही हैं। वीडियो पर लोग युजवेंद्र चहल को लेकर सवाल पूछ रहे हैं।
विस्तार
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
धनश्री वर्मा के नए वीडियो में देखा जा सकता है कि वह क्राप टॉप और लोअर में डांस कर रही हैं। धनश्री वर्मा के साथ दो और लोग डांस कर रहे हैं। डांस करते हुए धनश्री वर्मा चेहरे से बेहतरीन एक्सप्रेशन दे रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए धनश्री ने लिखा है "रिहर्सल से सीधे आपकी स्क्रीन पर। आप लोगों का बहुत शुक्रिया"।
Ranveer Allahbadia: विवाद के बाद एक नई शुरूआत कर रहे रणवीर अल्लाहबादिया, लोगों से की ये खास अपील
धनश्री वर्मा के नए डांस वीडियो को यूजर खूब पसंद कर रहे हैं। यूजर इस पर बेहतरीन कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है "आपने अच्छा डांस किया।" एक दूसरे यूजर ने लिखा है "आप खूबसूरत हो।" कई यूजर्स ने धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल के मामले को लेकर भी कमेंट किया है।
Mann Ki Baat: इस गाने में मार्शल आर्ट्स के दृश्य दिखाए जाने से खुश हुए पीएम मोदी, मन की बात में की तारीफ
धनश्री वर्मा का 20 मार्च को यूट्यूब पर 'देखा जी देखा मैने' गाना रिलीज हुआ। यह गाना प्यार और धोखे पर आधारित है। गाने में धनश्री वर्मा ने एक्टिंग और डांस किया है। गाने को ज्योति नूर ने आवाज दी है। गाने पर अब तक 5.9 मिलियन व्यूज आ चुके हैं। गाने पर कई यूजर ने युजवेंद्र चगल को लेकर कमेंट किया है।
आपको बता दें कि क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और डांसर धनश्री वर्मा की 22 दिसंबर 2020 को शादी हुई थी। दोनों के बीच पिछले साल से ही सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था। आखिरकार 20 मार्च 2025 को दोनों का अधिकारिक तौर पर तलाक हो गया। 20 मार्च को ही वकील ने इस बात की तस्दीक की। अब दोनों एक दूसरे से अलग हैं।