Devoleena Bhattacharjee: ‘गोपी बहू’ ने रिवील किया बेटे जॉय का चेहरा, अन्नप्राशन समारोह में दिखाई झलक
Devoleena Bhattacharjee finally reveals baby's face: टीवी एक्ट्रेस देवीलीना भट्टाचार्जी ने अपने बेटे के फेस को रिवील कर दिया है। करीब 6 महीने बाद अभिनेत्री ने बेटे की तस्वीर दिखाई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीवी की लोकप्रिय अदाकारा देवोलीना भट्टाचार्जी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनका कोई शो या रिएलिटी शो की कंट्रोवर्सी नहीं, बल्कि उनके बेटे जॉय की पहली झलक है। बेटे के जन्म के छह महीने बाद आखिरकार देवोलीना ने फैंस को अपने नन्हे राजकुमार का चेहरा दिखा ही दिया। खास बात ये रही कि यह मौका था जॉय के अन्नप्राशन समारोह का, जिसमें उसे पहली बार लिक्विड डाइट से हटकर सॉलिड फूड खिलाने की रस्म पूरी की गई।
घर में देवोलीना ने मनाया जश्न
देवोलीना और उनके पति शाहनवाज शेख ने बेटे के इस पावन अवसर को बेहद निजी तरीके से मनाया। मुंबई में आयोजित हुए इस समारोह में सिर्फ करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल हुए। 'साथ निभाना साथिया' फेम देवोलीना ने इस खास पल को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए अपने बेटे के चेहरे का पहली बार खुलासा किया। जॉय पारंपरिक बंगाली धोती और कुर्ते में नजर आए, वहीं मां देवोलीना साड़ी पहनकर पूरे बंगाली लुक में दिखाई दीं।
विज्ञापन विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Nischay Malhan: अभिषेक मल्हान के भाई ने गर्लफ्रेंड संग लिए सात फेरे, निश्चय मल्हान की शादी की तस्वीरें वायरल
भावुक पोस्ट के साथ किया बेटे का इंट्रोडक्शन
देवोलीना ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ‘हमारे बेटे जॉय के अन्नप्राशन के इस शुभ अवसर पर दिल से आभार व्यक्त करते हैं। यह एक ऐसा पल है जिसे हम जीवन भर याद रखेंगे। मां अन्नपूर्णा का आशीर्वाद हमारे बेटे पर बना रहे, यही कामना है।’ उनके इस पोस्ट पर फैंस और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े सितारों ने भरपूर प्यार लुटाया और ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।
अभिनेत्री का निजी जीवन
देवोलीना ने साल 2022 में शाहनवाज शेख से कोर्ट मैरिज की थी, जिसे उन्होंने बेहद प्राइवेट रखा था। शादी के कुछ समय बाद उन्होंने अगस्त 2024 में अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी और फिर दिसंबर 18 को उनके घर बेटे का जन्म हुआ। उस वक्त भी देवोलीना ने एक इमोशनल वीडियो शेयर कर ये खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की थी।
ये खबर भी पढ़ें: Suniel Shetty: सुनील शेट्टी ने उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात, फिल्म नीति को लेकर हुई चर्चा
बेटे के नाम की चर्चा
गौरतलब है कि देवोलीना हिंदू हैं और शाहनवाज मुस्लिम हैं, जिसके बाद दोनों ने अपने बेटे का नाम रखा ‘जॉय’, जो उनके लिए सिर्फ नाम नहीं बल्कि भावनाओं का प्रतीक है। इसके बाद देवोलीना के बेबी के नाम को लेकर कोई विवाद नहीं हुआ। पैपराजी पेज ताहिर जासूस पर देवोलीना को लेकर पोस्ट किया गया है।
View this post on Instagram
‘गोपी बहू’ से मां बनने तक का सफर
देवोलीना को छोटे पर्दे पर गोपी बहू के किरदार से पहचान मिली थी। ‘साथ निभाना साथिया’ के बाद उन्होंने ‘बिग बॉस 13’ में भी हिस्सा लिया, जहां उन्होंने अपने बेबाक अंदाज से दर्शकों का दिल जीता। अब वह अपने रियल लाइफ रोल ‘मां’ को पूरी ईमानदारी से निभा रही हैं।