फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Daulat Ki Jung Fame Veteran Actress Daya Dongare Passes Away Know About Her career and Movies

दिग्गज मराठी अभिनेत्री दया डोंगरे का निधन, नेगेटिव रोल के लिए थीं मशहूर; आमिर-जूही की इस फिल्म में आई थीं नजर

Mon, 03 Nov 2025 07:04 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 03 Nov 2025 07:04 PM IST
सार

Daya Dongare Death: मराठी फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज अभिनेत्री दया डोंगरे नहीं रहीं। उन्होंने 85 वर्ष की आयु में दुनिया को अलविदा कह दिया। दया अपने नाम के विपरीत नेगेटिव किरदारों के लिए मशहूर थीं।

विज्ञापन
Daulat Ki Jung Fame Veteran Actress Daya Dongare Passes Away Know About Her career and Movies
Daya Dongare - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मराठी सिनेमा की चर्चित अदाकारा दया डोंगरे नहीं रहीं। 85 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। उन्होंने थिएटर से लेकर सीरियल और फिल्मों तक, हर जगह अपने अभिनय की अमिट छाप छोड़ी। वे खलनायिका के रोल करने के लिए मशहूर थीं। दया ने कुछ हिंदी फिल्मों में भी काम किया था। साल 1992 में वे आमिर खान और जूही चावला की फिल्म 'दौलत की जंग' में नजर आई थीं।

विज्ञापन

अभिनय के अलावा गायिकी में भी थीं कमाल
दया डोंगरे के निधन से मराठी सिनेमा जगत में शोक की लहर है। 1940 में पुणे में जन्मी दया डोंगरे को कला और अभिनय प्रतिभा विरासत में मिली। उनकी मां यमुनाबाई मोदक एक प्रसिद्ध नाट्य अभिनेत्री थीं, जबकि उनकी मौसी शांताबाई मोदक एक गायिका थीं। उनके परदादा भी कीर्तनकार थे। स्कूल के दिनों से ही अभिनय में रुचि रखने वाली दया फर्ग्यूसन कॉलेज में एकांकी प्रतियोगिताओं में भाग लेती थीं। बाद में, उन्होंने राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) से नाटक की शिक्षा ली, जहां उन्हें गायन और अभिनय के लिए छात्रवृत्ति मिली।

नेगेटिव किरदारों के लिए जानी गईं
दया डोंगरे सिर्फ अभिनय के मामले में आगे नहीं थीं, बल्कि उनकी गायिकी भी कमाल थी। शुरुआत में वे संगीत की दुनिया में ही करियर बनाना चाहती थीं। मगर, अभिनय में भी उन्हें महारत थी और इस क्षेत्र में भी उन्होंने खुद को साबित कर दिखाया। उन्होंने कई सीरियल में काम किया। खासकर दूरदर्शन के 'गजरा' धारावाहिक से उन्हें घर-घर में पहचान मिली। उन्होंने कड़क और चालाक सास की भूमिकाएं खूब शानदार तरीके से अदा कीं। दया ने अधिकांश खलनायिका के किरदार निभाए और इस अंदाज में निभाए कि उन्हें देख दर्शक भी डर से थरथरा जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस फिल्म से शुरू किया था करियर
दया डोंगरे की शादी शरद डोंगरे से हुई और वे भी कला प्रेमी थे। शरद डोंगरे का निधन साल 2014 में हो गया था। शरद से विवाह के बाद दया दिल्ली बस गईं। हालांकि, करियर जारी रखा। 1964 से दिल्ली दूरदर्शन के साथ काम करते हुए, उन्होंने 1972 में मुंबई दूरदर्शन के 'गजरा', 'बंदिनी' और 'आवां' जैसे कार्यक्रमों में काम किया। उन्होंने लोकप्रिय धारावाहिक 'स्वामी' में गोपिकाबाई की भूमिका निभाकर छोटे पर्दे पर सफलता हासिल की। दया ने मराठी सिनेमा में अपनी शुरुआत जब्बार पटेल द्वारा निर्देशित फिल्म 'उम्बरथा' (1982) से की थी। इसके बाद उन्होंने 'खट्याल सासु नथल सून', 'नकाब', 'लालची रुखा माटी', 'चार दिवस सासुचे' और 'कुलदीपक' जैसी फिल्मों में काम किया। दया की दो बेटियां हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed