फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   cintaa row fight between poonam dhillon padmini kolhapure preeti sapru upasana singh kunickaa sadanand

सिंटा विवाद: पद्मिनी कोल्हापुरे और प्रीति सप्रू के बीच इगड़ा क्यों? कुनिका ने लगाए अभिनेत्री पर चोरी के आरोप

Sat, 12 Sep 2026 01:54 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 12 Sep 2026 01:54 PM IST
सार

CINTAA Row: सिंटा का अंदरूनी विवाद बढ़ता जा रहा है। अब सोशल मीडिया पर पद्मिनी कोल्हापुरे, पूनम ढिल्लों और प्रीति सप्रू के झगड़े के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन
cintaa row fight between poonam dhillon padmini kolhapure preeti sapru upasana singh kunickaa sadanand
सिंटा विवाद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुंबई में सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) के कार्यालय में कलाकारों के बीच झगड़ा हो गया। इसका वीडियो शुक्रवार से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। वीडियो में पूनम ढिल्लों, पद्मिनी कोल्हापुरे, उपासना सिंह, कुनिका सदानंद और अन्य कलाकार नजर आ रहे हैं। झगड़ा इतना बढ़ गया कि पुलिस को बीच-बचाव करना पड़ा और पुलिस ने कलाकारों को एक-दूसरे से लड़ने पर डांट भी लगाई। सिर्फ इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पद्मिनी कोल्हापुरे और प्रीति सप्रू आपस मे झगड़ती नजर आईं।

विज्ञापन

कुनिका सदानंद ने क्या लगाए आरोप
दरअसल, हाल ही में कुनिका सदानंद ने आरोप लगाया था कि CINTAA के आधिकारिक कागजात और फाइलें पूनम ढिल्लों की गाड़ी में रखकर ले जाई गईं। इसी मामले को लेकर एक वीडियो में कुछ सदस्य पद्मिनी कोल्हापुरे से सवाल करते दिखाई दे रहे हैं। जब उनसे पूछा जाता है कि क्या वह कागजात ले जाने की बात स्वीकार कर रही हैं, तो अभिनेत्री ने उनसे समिति को भंग करने वाला पत्र दिखाने के लिए कहती हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Bollywood Thikana (@bollywood_thikana)


विज्ञापन
विज्ञापन

पूनम ढिल्लों ने किया सवाल

वायरल वीडियो में पुलिस भी है, जो वहां मौजूद लोगों को समझाने की कोशिश करते हैं कि वह इस मामले में किसी एक पक्ष का समर्थन नहीं कर रही है और उनके लिए सभी लोग बराबर हैं, लेकिन पद्मिनी कहती हैं कि उनका डेटा चोरी कर लिया गया है। वहीं, एक अन्य वीडियो में पूनम ढिल्लों सवाल करती हैं कि उनकी कार की तलाशी क्यों ली जा रही है। 
 

यह वीडियो कथित तौर पर कुनिका ने बनाया है। पूनम इस बात पर भी नाराज हो जाती हैं। दोनों के बीच बहस होने पर फिर पुलिस कहती है कि' मुझे इस तरह बात करने में बुरा लग रहा है। हम झुग्गी में रहने वाले लोगों से भी इस तरह बात नहीं करते'। पुलिस ने आगे कहा कि 'कम से कम अपनी इज्जत और प्रतिष्ठा का तो ख्याल रखिए, लोग आपको देख रहे हैं। आप अपनी बातों और आरोपों पर अड़ी हुई हैं और हमारी बात नहीं सुन रही हैं। अगर कोई और होता तो हम उसे थप्पड़ भी मार देते। हम आपको सम्मान दे रहे हैं, लेकिन इसकी भी एक सीमा है'।

View this post on Instagram

A post shared by Bollywood Thikana (@bollywood_thikana)


विज्ञापन

क्या पहले ही भेजे जा चुके हैं कागजात?
जब उपासना सिंह ने पुलिस से उन कागजात को वापस लाने के लिए कहा, जो कथित तौर पर पहले ही भेजे जा चुके थे, तो एक पुलिस अधिकारी ने कहा, 'यह मेरा काम नहीं है। अगर कागजातों के साथ छेड़छाड़ की गई है, तो लेबर कमिशन उनसे उन्हें पेश करने के लिए कहेगा'।
इसके बावजूद CINTAA के सदस्य पुलिस और एक-दूसरे से बहस करते रहे। कुनिकाबार-बार कहती रहीं कि चुनाव घोषित होने के कारण उन्हें कार्यालय में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed