फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Chiyaan Vikram Movie THANGALAAN First glimpse released on his Birthday Release date shall be announced soon

THANGALAAN: विक्रम के जन्मदिन पर प्रशंसकों को मिला तोहफा, सामने आई फिल्म 'तंगलान' की पहली झलक

Wed, 17 Apr 2024 01:12 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 17 Apr 2024 01:12 PM IST
सार

तमिल सिनेमा के आइकॉनिक एक्टर 'चियान' विक्रम की आगामी फिल्म तंगलान' की पहली झलक सामने आई है। इसमें अभिनेता का लुक रोंगटे खड़े कर देने वाला है। जटा-जूट रखे हुए वह जंगली एरिया में नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Chiyaan Vikram Movie THANGALAAN First glimpse released on his Birthday Release date shall be announced soon
'तंगलान' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

अभिनेता चियान विक्रम का आज जन्मदिन है। बॉलीवुड सितारे अक्सर अपने जन्मदिन पर अपने प्रोजेक्ट से जुड़ी अपडेट साझा कर फैंस को तोहफा देते रहे हैं। इस परंपरा को अभिनेता विक्रम ने भी बखूबी निभाया है। उन्होंने आज अपनी आगामी बहुचर्चित फिल्म 'तंगलान' का फर्स्ट लुक साझा किया है। यह फिल्म अभी निर्माण प्रक्रिया में है। उम्मीद है कि जल्द ही इसकी रिलीज डेट का भी एलान होगा।

विज्ञापन

Sikandar: सलमान खान की 'सिकंदर' पर आया नया अपडेट, फिल्म से जुड़ा इंडस्ट्री का यह बड़ा नाम
विज्ञापन


व्यापक स्तर पर रिलीज होगी फिल्म
'तंगलान' एक ऐतिहासिक एडवेंचर फिल्म है, जिसे पैन इंडिया स्तर पर रिलीज किया जाएगा। यानि फिल्म तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी भाषाओं में व्यापक स्तर पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह है। इस बीच आज विक्रम के जन्मदिन के मौके पर इस उत्साह में मेकर्स ने और इजाफा कर दिया है। फैंस को तोहफा देते हुए मेकर्स ने फिल्म से जुड़ा एक स्पेशल वीडिया साझा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



निर्देशक ने जताई खुशी
इस फिल्म का निर्देशन पा.रंजीत कर रहे हैं। विक्रम के जन्मदिन पर जारी किए गए इस वीडियो को लेकर उन्होंने कहा, 'फिल्म 'तंगलान' सच्ची घटनाओं पर आधारित एक ऐतिहासिक फिल्म है, जिसमें विक्रम और पूरी टीम की अथक मेहनत है'। जियो स्टूडियो और स्टूडियो ग्रीन फिल्म्स इस फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। निर्देशक ने आगे कहा, 'मुझे पूरा यकीन है कि यह फिल्म दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंचेगी और पसंद आएगी'। 
Yami Gautam Pregnancy: यामी गौतम को पति ने तोहफे में दी रामायण और अमर चित्र कथा, बोलीं- प्रेग्नेंसी के....

तमिल सिनेमा के सुपरस्टार हैं विक्रम
विक्रम तमिल सिनेमा के चर्चित स्टार्स में शुमार हैं। उन्होंने अलग-अलग किस्म की भूमिकाएं अदा की हैं। उन्हें फिल्म 'सेतु' के लिए खासतौर से जाना जाता है। यह वही फिल्म है, जिस पर सलमान खान की फिल्म 'तेरे नाम' नाम बनी है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता विक्रम को सात बार फिल्मफेयर अवॉर्ड मिल चुका है। इशके अलावा उन्हें तमिलनाडु सरकार उनके शानदार अभिनय के लिए पांच बार अवॉर्ड मिल चुके हैं। 
Salman Khan Firing Case: आरोपियों पर भड़के सलमान खान के पिता सलीम खान! कहा- 'ये जाहिल लोग कहते हैं...'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed