फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhojpuri ›   Star Pradeep Pandey Chintu Makes His Debut At 77th Cannes Film Festival see fans reaction

Cannes 2024: 'कान फिल्म फेस्टिवल' में दिखेगा भोजपुरिया भौकाल, प्रदीप पांडेय चिंटू रेड कार्पेट पर मचाएंगे धमाल

Thu, 16 May 2024 04:50 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 16 May 2024 04:50 PM IST
सार

दीवाना, दुलारा, मोहब्बत जैसी भोजपुरी फिल्मों में नजर आ चुके प्रदीप पांडे चिंटू ने इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों के साथ इस गर्व के पल को साझा किया। समारोह से अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए अभिनेता ने यह जानकारी अपने फैंस को दी है।

विज्ञापन
Star Pradeep Pandey Chintu Makes His Debut At 77th Cannes Film Festival see fans reaction
प्रदीप पांडेय चिंटू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल कान इन दिनों काफी चर्चा में है। हर साल मई के दौरान, दुनिया भर से बड़े नाम इस 10 दिवसीय समारोह में भाग लेने के लिए प्रतिष्ठित फ्रेंच रिवेरा के लिए उड़ान भरते हैं। इस साल यह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक ऐतिहासिक क्षण होने वाला है। यह पहली बार है कि भोजपुरी इंडस्ट्री के किसी अभिनेता ने कान फिल्म फेस्टिवल में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।
विज्ञापन


कान पहुंचे भोजपुरी अभिनेता प्रदीप पांडेय चिंटू
दीवाना, दुलारा, मोहब्बत जैसी भोजपुरी फिल्मों में नजर आ चुके प्रदीप पांडे चिंटू ने इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों के साथ इस गर्व के पल को साझा किया। समारोह से अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए अभिनेता ने यह जानकारी अपने फैंस को दी है। अभिनेता के फैंस उन्हें ढेर सारी बधाई भी दे रहे हैं और इस खास पल के लिए शुभकामनाएं भी दे रहे हैं।
विज्ञापन


पोस्ट साझा कर दी जानकारी
उन्होंने अपनी पोस्ट साझा करते हुए उसे कैप्शन दिया, "अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल “कान” में पहली बार हमारी भोजपुरी फिल्म “अग्निसाक्षी” का पहुंचना, हमारी भोजपुरी भाषा का पहुंचना, हम सभी के लिए बहुत बड़े गर्व की बात है। आप सबके अनंत प्यार और आशीर्वाद ने यहाँ तक पहुंचाया है। जहां हॉलीवुड और बॉलीवुड के बड़े बड़े स्टार्स को बुलाया जाता रहा है, वहीं पर पहली बार भोजपुरी के एक कलाकार को बुलाया गया, ये हम सभी भोजपुरियों की जीत है। इस ऐतिहासिक दिन के लिए हम सभी भोजपुरियों को ढेर सारी शुभकामनाएं। आज एक नया इतिहास रचा गया है। आप सभी को प्यार।"
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Pradeep Pandey "Chintu" (@pradeeppandey_chintu)



कान में दिखाई जाएगी यह फिल्म
प्रदीप पांडे और अक्षरा सिंह स्टारर 'अग्नि साक्षी' कथित तौर पर कान 2024 में प्रदर्शित की जाएगी। प्रदीप पांडे 'चिंटू' भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का एक लोकप्रिय नाम हैं। 30 वर्षीय अभिनेता ने 2009 में 'दीवाना' के साथ मुख्य अभिनेता के रूप में अपनी शुरुआत की। बाद में, वह विवाह, ट्रक ड्राइवर 2, रंगीला और दुल्हन चाही पाकिस्तान से जैसी कुछ फिल्मों में दिखाई दिए।
 

Dhadkan 2: निर्देशक धर्मेश दर्शन ने 'धड़कन 2' पर बना दिया सस्पेंस, अक्षय, सुनील और शिल्पा के फैंस हुए कंफ्यूज

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed