फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Border 2 is not to break Borders records says nidhi dutta it made to tell the story of soldier

Border 2: क्या 'बॉर्डर 2' तोड़ेगी 'बॉर्डर' का रिकॉर्ड? निर्माता ने रखी अपनी राय; बताई फिल्म बनाने की असली वजह

Sun, 04 Jan 2026 07:09 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 04 Jan 2026 07:09 PM IST
सार

Border 2: फिल्म 'बॉर्डर 2' को लेकर दर्शक कई अटकलें लगा रहे हैं। फिल्म निर्माता निधि दत्ता ने बताया है कि यह फिल्म किस मकसद से बनाई गई है।

विज्ञापन
Border 2 is not to break Borders records says nidhi dutta it made to tell the story of soldier
बॉर्डर 2 - फोटो : आईएमडीबी

विस्तार

फिल्म निर्माता निधि दत्ता अपकमिंग फिल्म 'बॉर्डर 2' की रिलीज को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने 'बॉर्डर 2' की तुलना अपने पिता की फिल्म 'बॉर्डर' से की है। 'बॉर्डर' के निर्माता निधि दत्ता के पिता जे.पी दत्ता थे। इस फिल्म ने उस वक्त लोगों का दिल जीता था। लगभग तीन दशकों के बाद अब उस फिल्म का सीक्वल 'बॉर्डर 2' आ रही है। फैंस इसे लेकर कई अटकलें लगा रहे हैं। इस पर निधि दत्ता ने अपनी राय रखी है।
विज्ञापन

क्या 'बॉर्डर 2' तोड़ेगी 'बॉर्डर' का रिकॉर्ड?
एक इंस्टाग्राम यूजर ने 'बॉर्डर' फिल्म के गाने 'संदेशे आते हैं' का वीडियो क्लिप शेयर किया। यूजर ने इसके कैप्शन में लिखा 'क्या बॉर्डर 2 फिल्म बॉर्डर का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी? हां या ना?' निथि दत्ता ने इसे अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर री-शेयर किया और लिखा 'इस फिल्म को बनाने का मकसद 'बॉर्डर' का रिकॉर्ड तोड़ना कभी नहीं था। कोई भी उस रिकॉर्ड को नहीं तोड़ सकता। मेरे पिता ने सबसे अच्छी फिल्म बनाई थी। उन्होंने हमारे सैनिकों की कहानी बताने के लिए फिल्म बनाई थी और 'बॉर्डर 2' भी इसलिए बनी है। सबसे जरूरी चीज हमारे सैनिकों की कहानी बताना है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

'घर कब आओगे' हुआ रिलीज
हाल ही में मेकर्स ने 'बॉर्डर 2' से गाना 'घर कब आओगे' रिलीज किया है, जो 'बॉर्डर' के ओरिजिनल गाने 'संदेशे आते हैं' का रीक्रिएशन है। इस गाने को सोनू निगम, दिलजीत दोसांझ, विशाल मिश्रा, रूप कुमार राठौड़ और अरिजीत सिंह ने गाया है। इसका म्यूजिक मिथुन ने कंपोज किया है। इसके बोल मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं।

'धुरंधर' के गाने 'शरारत' को मिले 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज, आयशा खान हुईं खुश; लिखा प्यारा नोट

विज्ञापन

Border 2 is not to break Borders records says nidhi dutta it made to tell the story of soldier
निधि दत्ता-जेपी दत्ता - फोटो : इ्ंस्टाग्राम
'बॉर्डर' के बारे में
1997 की फिल्म 'बॉर्डर' 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित थी। इस फिल्म में बॉबी देओल, अक्षय खन्ना, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, पुनीत इस्सर, कुलभूषण खरबंदा और सुदेश बेरी मुख्य भूमिकाओं में थे। इसके निर्देशक और निर्माता जे.पी. दत्ता थे।

 'बॉर्डर 2' के बारे में
'बॉर्डर' के सीक्वल 'बॉर्डर 2' को अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है। इसे भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जे.पी. दत्ता और निधि दत्ता ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी लीड रोल में हैं। यह फिल्म 23 जनवरी को रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed