फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Dhurandhar song Shararat crosses 100 million views Ayesha Khan become happy pens heartfelt note

'धुरंधर' के गाने 'शरारत' को मिले 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज, आयशा खान हुईं खुश; लिखा प्यारा नोट

Sun, 04 Jan 2026 05:58 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 04 Jan 2026 05:58 PM IST
सार

Ayesha Khan Post: 'धुरंधर' के गाने 'शरारत' को खूब प्यार मिल रहा है। इससे आयशा खान खुश हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी है। आइए जानते हैं इसमें क्या है?

विज्ञापन
Dhurandhar song Shararat crosses 100 million views Ayesha Khan become happy pens heartfelt note
आयशा खान - फोटो : इंस्टाग्राम @ayeshaakhan_official

विस्तार

5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से ही फिल्म 'धुरंधर' दर्शकों का ध्यान खींच रही है। यह फिल्म 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इसके गाने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। आयशा खान और क्रिस्टल डिसूजा पर फिल्माया गया डांस नंबर 'शरारत' भी काफी पॉपुलर हो गया है। इस गाने ने यूट्यूब पर 100 मिलियन व्यूज पार कर लिए हैं। इस मौके पर आयशा खान ने इंस्टाग्राम पर दिल छू लेने वाली एक पोस्ट लिखी है।
विज्ञापन

आयशा ने लिखी प्यारी पोस्ट
आयशा ने इंस्टाग्राम पर थिएटर के अंदर का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें नजर आ रहा है कि वह फिल्म 'धुरंधर' देख रही हैं। जैसे ही गाना आया, वह मुस्कुराईं और साथ में गाने लगीं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा '100 मिलियन व्यूज! दर्शकों से भरे थिएटर में बड़े पर्दे पर खुद को देखना सच में एक शानदार अनुभव है। 'शरारत' के लिए मुझे जितना प्यार मिला, वह जबरदस्त है। शरारत में लेने के लिए छाबड़ा सर आपका धन्यवाद! ऐसे ही लोगों की जिंदगी बदलते रहिए! आप भगवान के भेजे हुए दूत हैं। आदित्य धर मुझ पर भरोसा करने के लिए आपका धन्यवाद! क्या दूरदर्शी इंसान हैं आप।' 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ayesha Khan (@ayeshaakhan_official)


विज्ञापन
विज्ञापन

Dhurandhar song Shararat crosses 100 million views Ayesha Khan become happy pens heartfelt note
आयशा खान - फोटो : इंस्टाग्राम@ayeshaakhan_official
आयशा खान ने लोगों का शुक्रिया अदा किया
आयशा खान ने आगे लिखा 'मैं अपने दर्शकों से वादा करती हूं कि मैं यहां राज करने आई हूं और कोई मुझे रोक नहीं सकता। ये हुनर कड़ी मेहनत से आता है। मुझे अपनी कला और भगवान पर इतना भरोसा है कि एक दिन मेरे पास वह सब कुछ होगा जिसके लिए मैंने प्रार्थना की है। मैं खुशकिस्मत हूं कि मेरे पास ऐसा परिवार है जो हर हाल में मेरा साथ देता है! मेरी रीढ़ की हड्डी है। मुश्किल और अच्छे समय में साथ देने के लिए सर्वेश शशि को धन्यवाद। शहबाज खान आपका शुक्रिया कि आप हैं। आपके बिना मैं कुछ भी नहीं हूं। उम्मीद है 2026 हमारे जीवन में शानदार चीजें लेकर आएगा।'

अक्षय खन्ना के नाम दर्ज हुआ बड़ा रिकॉर्ड, इस मामले में सिर्फ शाहरुख खान आगे; प्रभास और अल्लु अर्जुन हुए पीछे

विज्ञापन

'शरारत' गाने के बारे में
'शरारत' गाना 'धुरंधर' में एक शादी के जश्न के दौरान होता है। इसमें आयशा खान और क्रिस्टल डिसूजा ने शानदार डांस किया है। इस गाने को शाश्वत सचदेव ने कंपोज किया है। इसे मधुबंती बागची और जैस्मीन सैंडलस ने गाया है। विजय गांगुली ने इस गाने को कोरियोग्राफ किया है।

'धुरंधर' की कास्ट
'धुरंधर' एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है, जिसमें रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। इसमें अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन और संजय दत्त भी हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी हिट रही है। 2025 में भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed