{"_id":"5c777adabdec220c1b140c6f","slug":"zoya-launched-her-first-web-series-made-in-heaven","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'गली बॉय' के बाद जोया अख्तर का अगला धमाका, वेब सीरीज में दिखाएंगी निजी रिश्तों की कहानियां","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'गली बॉय' के बाद जोया अख्तर का अगला धमाका, वेब सीरीज में दिखाएंगी निजी रिश्तों की कहानियां
Thu, 28 Feb 2019 11:38 AM IST
Mishra Mishra
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Thu, 28 Feb 2019 11:38 AM IST
विज्ञापन
zoya akhtar
बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म 'गली बॉय' का हल्ला जारी है। मुराद और सफीना की लव स्टोरी को पूरा देश प्यार से देख रहा है, और इस बीच इस फिल्म की निर्देशक जोया अख्तर लेकर आ गई हैं कुछ ऐसी लव स्टोरीज, जिनके तेवर ही जुदा हैं।
जोया अख्तर की इन प्रेम कहानियों की कड़िया जुड़ने जा रहीं हैं उनकी और रीमा कागती की वेब सीरीज 'मेड इन हैवन' में। दिल्ली और आसपास के इलाकों में मेगा बजट पर शूट की गई इस सीरीज के सिनेमैटोग्राफर 'गली बॉय' फेम जय ओजा ही है।
'मेड इन हैवन' का मुंबई में बाकायदा प्रीमियर किया गया और चुनिंदा दर्शकों को इस सीरीज के तीन एपिसोड्स दिखाए गए। मेड इन हैवन की कहानी दो वेडिंग प्लानर्स की चुनौतियों की कहानी है।
विज्ञापन
हर एपिसोड में एक नई शादी होगी लेकिन शादी से ज्यादा दिलचस्प हैं, इन दोनों लीड किरदारों के निजी रिश्तों की कहानियां। सीरीज का तीसरा एपिसोड लोगों ने सबसे ज्यादा पसंद किया, इस एपिसोड में दीप्ति नवल ने शोक सभाओं में जबरन घुस जाने वाली महिला का किरदार किया है।