{"_id":"133086e2-3b7a-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"zeenat-aman-will-be-seen-on-the-big-screen","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर बड़े पर्दे पर दिखेंगी जीनत अमान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिर बड़े पर्दे पर दिखेंगी जीनत अमान
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 01 Dec 2012 11:13 AM IST
विज्ञापन
अभिनेत्री जीनत अमान का कहना है कि वह एक बार फिर से फिल्मों में वापस आने का प्रयास कर रही हैं। लगभग एक दशक पूर्व जीनत अमान आखिरी बार कैटरीना कैफ की डेब्यू फिल्म 'बूम' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उन्होंने खलनायिका का किरदार निभाया था।
विज्ञापन
जीनत ने इंडिया रिजॉर्ट फैशन वीक में कहा कि उनके पास कुछ पटकथाएं हैं और संभव है कि अगले साल वह बडे पर्दे वापसी करें। उनका कहना था कि इस समय मेरे हाथ में दो पटकथाएँ हैं और इनकी पटकथाओं पर बनने वाली फिल्में 2013 में रिलीज हो सकती हैं।
विज्ञापन
इन फिल्मों का मुझे इंतजार है। यदि यह फिल्में सफल होती हैं या मेरी भूमिका को लोग पसंद करते हैं तो मैं अपनी दूसरी फिल्मी पारी शुरू कर सकती हूं। जीनत अपनी फिल्मों में बोल्ड भूमिका के लिए जानी जाती हैं। जीनत अपने समय की सबसे बोल्ड फिल्मों का हिस्सा रही हैं। जीनत अमान यहां डिजाइनर रेशम और रियाज गंगजी के लिए रैंप पर उतरने के लिए आई थीं।
विज्ञापन
हिन्दी फिल्मों में 'हरे रामा हरे कृष्णा', 'यादों की बरात', 'दोस्ताना', 'कुर्बानी', 'अब्दुल्ला' जैसी फिल्में देने वाली 61 वर्षीय इस बॉलीवुड सुंदरी ने कहा कि फिल्मों की ओर लौटने का वह इंतजार कर रही हैं।