{"_id":"a7f830aa-702b-11e2-9304-d4ae52bc57c2","slug":"zeenat-aman-to-marry-36-year-old-businessman","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने से आधी उम्र वाले से शादी करेंगी जीनत अमान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अपने से आधी उम्र वाले से शादी करेंगी जीनत अमान
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 06 Feb 2013 12:35 PM IST
विज्ञापन
अपने बोल्ड किरदारों से लोगों का चौंकाने वाली गुजरे जमाने की अभिनेत्री जीनत अमान ने इस बार अपने एक फैसले से चौंकाया है। 61 साल की हो चुकीं जीनत अमान इस उम्र में शादी करने जा रही हैं। मजे की बात यह है कि वह जिस व्यक्ति से शादी कर रही हैं उसकी उम्र जीनत की उम्र के लगभग आधी है।
विज्ञापन
जीनत अमान की गुपचुप शादी की ख़बरें मीडिया में छा गयी हैं। ऐसी अफवाहें हैं कि जीनत ने एक बिजनेस मैन सरफ़राज़ अहमद से गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। सरफ़राज़ जीनत से लगभग 24 साल छोटे हैं। जीनत 60 साल की हैं जबकि बताया जा रहा है कि सरफ़राज़ की उम्र 36 साल है।
विज्ञापन
अफवाहों की माने तो यह दोनों मुंबई के बांद्रा में माउंट मैरी के पास स्थित अपने फ्लैट में रह रहे हैं। कहा तो यहां तक जा रहा है कि जीनत अमान ने शादी पहले ही कर ली है बस उसे सार्वजनकि करना बाकी है। इस बारे में अभी तक जीनत ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि जीनत अमान ने 1985 में मजहर खान से शादी की थी। मजहर से उनके दो बेटे अजान (26) और जहान (23) हैं। जीनत की शादीशुदा जिंदगी बहुत खुशहाल नहीं रही। 1998 में पति की मौत के बाद उन्होंने अकेले ही रहने का फैसला किया। इसके बाद से वह अकेले ही रह रही थीं।