फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Zaira Wasim Get Married Why Leave Bollywood After Hit Acting Career

16 की उम्र में डेब्यू, दो साल में दो ब्लॉकबस्टर देकर भी छोड़ा बॉलीवुड; अब निकाह से चर्चा में आई ये एक्ट्रेस

Sat, 18 Oct 2025 12:58 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 18 Oct 2025 12:58 AM IST
सार

Zaira Wasim Acting Career: 16 साल की उम्र में बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार की फिल्म से डेब्यू किया। आगे भी कुछ हिट फिल्मों का हिस्सा बनीं। एक दिन अचानक इस एक्ट्रेस ने बॉलीवुड छोड़ने का एलान कर दिया। अब यह अपने निकाह काे लेकर चर्चा में हैं। जानिए, कौन है वो एक्ट्रेस? 

विज्ञापन
Zaira Wasim Get Married Why Leave Bollywood After Hit Acting Career
हिट फिल्में देकर बॉलीवुड को अलविदा कहने वाली एक्ट्रेस ने किया निकाह - फोटो : इंस्टाग्राम@zairawasim_

विस्तार

इस एक्ट्रेस की डेब्यू फिल्म ने वर्ल्डवाइड 2000 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। करियर की दूसरी फिल्म भी ब्लॉकबस्टर रही। तीसरी फिल्म भी सराही गई। लेकिन तीन हिट फिल्में देने के बाद इस एक्ट्रेस ने बॉलीवुड को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। इस बात ने बॉलीवुड गलियारों में हलचल मचा दी थी। अचानक यह एक्ट्रेस फिर से चर्चा में हैं। हाल ही में इसने अपने निकाह की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए साझा की। जानिए, इस एक्ट्रेस के बारे में?  

विज्ञापन

Zaira Wasim Get Married Why Leave Bollywood After Hit Acting Career
जायरा वसीम - फोटो : इंस्टाग्राम@zairawasim_

दो साल के करियर में दी सुपरहिट फिल्में 
हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं, उसका नाम जायरा वसीम है। उन्होंने शुक्रवार को इंस्टाग्राम के जरिए अपने निकाह की जानकारी साझा की। जायरा के करियर फ्रंट की बात करें तो करियर बहुत लंबा नहीं रहा। चार साल के एक्टिंग करियर में जायरा ने आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ और ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ की। आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ में जायरा ने छोटी गीता फोगट का रोल किया। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड लगभग 2070 करोड़ रुपये कमाए थे। 'सीक्रेट सुपरस्टार' में भी आमिर खान और जायरा ने साथ अभिनय किया। इस फिल्म ने भी 912.75 करोड़ रुपये की कमाई वर्ल्डवाइड की थी। 

आमिर ही नहीं प्रियंका चोपड़ा संग की चर्चित फिल्म 
आमिर खान के अलावा जायरा वसीम ने फिल्म ‘द स्काय इज पिंक’ में प्रियंका चोपड़ा के साथ अभिनय किया। इस फिल्म में आयशा चौधरी नाम का किरदार निभाया। ‘द स्काय इज पिंक’ में एक परिवार की इमोशनल जर्नी थी। फिल्म में जायरा ने प्रियंका चोपड़ा की बेटी का रोल किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी ठीक-ठाक कलेक्शन करने में कामयाब रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों छोड़ा था बॉलीवुड? 
जायरा वसीम का करियर अच्छा चल रहा था, एक दिन उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट करके बॉलीवुड छोड़ने का एलान कर दिया। जायरा ने अपनी पोस्ट में बताया कि वह धर्म के रास्ते पर चलना चाहती है, इसलिए फिल्मी दुनिया को अलविदा कर रही है। जायरा की इस पोस्ट से बॉलीवुड सेलेब्स और फैंस को झटका लगा था। यहां तक की रवीना टंडन काफी नाराज हुईं। अब जायरा वसीम फिर से चर्चा में हैं, उन्होंने निकाह करके अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed