फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   youtuber lilly singh seek help from sushma swaraj

यू-ट्यूब सेंसेशन लिली सिंह ने वीजा में देरी पर मांगी सुषमा स्वराज से मदद

Sun, 09 Apr 2017 02:54 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक
amarujala.com- Presented by: अभिषेक Updated Sun, 09 Apr 2017 02:54 PM IST
विज्ञापन
youtuber lilly singh seek help from sushma swaraj
lilly singh

आजकल जब किसी भारतीय को किसी भी तरह की दिक्कत आती है तो वह ट्वीट का सराहा लेते हुए मंत्रियों से मदद की गुहार लगाता है। इसी क्रम में एक नाम और जुड़ गया है।

विज्ञापन


यू-ट्यूब पर कॉमेडी सेंसेशन पर लिली सिंह ने टोरंटो स्थित भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों पर वीजा में देरी का आरोप लगाते हुए सुषमा स्वराज को ट्वीट कर भारतीय वीजा दिलाने के लिए मदद मांगी है।
विज्ञापन


यही नहीं उन्होंने अपनी गुहार प्रधानमंत्री मोदी तक पहुंचायी है। यू-ट्यूब पर कॉमेडी कर अपना अलग मुकाम हासिल करने वाली लिली सिंह इस माह के अंत में भारत आना चाहती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विदेश मंत्रालय ने गंभीरता से ल‌‌िया मामला

youtuber lilly singh seek help from sushma swaraj
lilly

उनके एक प्रशंसक ने एक वीडियो भी जारी किया है जिसमें लिली द्वारा उच्चायोग में हुई परेशानियों का जिक्र किया गया है। वहीं भारतीय उच्चायोग ने ट्वीट कर बताया कि लिली को बिजनेस वीजा एक घंटे में जारी कर दिया था।

इस पर लिली ने ट्वीट किया कि मुझे एक साल का वीजा देने का वादा किया गया था,लेकिन दिया सिर्फ तीन महीनों का। दूसरी ओर विदेश मंत्रालय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए भारतीय हाई कमिश्नर से कैनेडा में मिलने के लिए लिली को कहा है।

गौरतलब है कि भारत में लिली अपनी एक पुस्तक प्रचार करना चाहती हैं ‌इसलिए वह मुंबई आना चाहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed