{"_id":"9e25dc44-a587-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"you-can-watch-delhi-belly-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर बन सकती है 'देल्ही बेली' जैसी फिल्म ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिर बन सकती है 'देल्ही बेली' जैसी फिल्म
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 15 Apr 2013 10:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमिर खान के बैनर तले बनी सेक्स कॉमेडी 'देल्ही बेली' जैसी एक और फिल्म दर्शकों को देखने को मिल सकती है। इस फिल्म को आदित्य रॉय कपूर अपने दोनों भाईयों के साथ मिलकर बना सकते हैं। आदित्य राय कपूर ने कहा कि वह इसके लिए प्लानिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन
आदित्य, डिजनी यूटीवी स्टूडियोज के प्रबंध निदेशक सिद्धार्थ रॉय कपूर और फिल्म अभिनेता-निर्देशक कुणाल रॉय कपूर के छोटे भाई हैं। आदित्य बतौर हीरो 26 अप्रैल को आशिकी 2 में दिखने जा रहे हैं।
विज्ञापन
आदित्य ने एक साक्षात्कार में कहा, "मैं जानता हूं कि जरूरत के समय में मेरे भाई मेरा साथ जरूर देंगे, लेकिन तब तक मैं खुद ही अपना काम करना चाहता हूं।"
अभी तक तीन फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाने वाले आदित्य अपने बड़े भाई कुणाल का बहुत आदर करते हैं। वर्ष 2009 में आई फिल्म 'द प्रेसीडेंट इज कमिंग' के निर्देशक कुणाल ने फिल्म 'दिल्ली बेली' और 'नौटंकी साला' में भी अभिनय किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, "कुणाल बुद्धिमान हैं। मैं बचपन से उनका आदर करता हूं। उन्होंने थियेटर में काम किया है और मंच पर वह पूरी तरह से एक व्यक्ति के रूप में तब्दील हो जाते हैं। मैं उनकी फिल्मों को पंसद करता हूं। मैं उनकी फिल्म 'देल्ही बेली' और 'नौटंकी साला' को बहुत पंसद करता हूं।"
पिछले साल ही आदित्य के भाई सिद्धार्थ रॉय से शादी करने वाली उनकी भाभी अभिनेत्री विद्या बालन के बारे में बात करने पर आदित्य ने कहा कि फिल्म 'कहानी' की अभिनेत्री उनके लिए एक प्रेरणा हैं।
उन्होंने कहा, "मैं फिल्म 'कहानी' में उनके काम को बहुत पंसद करता हूं। मेरा अनुमान है कि वह निडर हैं। उन्होंने फिल्म में गर्भवती महिला का किरदार निभाया था। फिल्म उद्योग में उन्होंने अपनी काफी अच्छी जगह बना ली है।"
फिल्म में एक साथ काम करने के उनके विचार को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में आदित्य ने कहा, "यह बहुत ही अद्भुत होगा। हम इसको लेकर हंसते और मजाक करते हैं, लेकिन हम इसे अच्छा महसूस करते हैं। यदि कुणाल और मैं फिल्म उद्योग में मजबूत स्थिति पाते हैं, तो क्यों नहीं काम करेंगे।"
फिल्म 'लंदन ड्रीम्स', 'गुजारिश' और 'एक्शन रिपले' में प्रमुख किरदार के रूप में दिखाई देने वाले आदित्य रॉय की 26 अप्रैल को फिल्म 'आशिकी 2' प्रदर्शित होने वाली है। इस फिल्म के निर्देशक मोहित सूरी हैं।