फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Yogita Bihani speaks on The Kerala Story being called propaganda film says we want everyone to watch this

Yogita Bihani: 'द केरल स्टोरी' को प्रोपेगेंडा फिल्म कहने वालों को योगिता ने दिया जवाब, बोलीं- इसका विषय ऐसा...

Fri, 26 May 2023 03:47 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 26 May 2023 03:47 PM IST
सार

एक वर्ग 'द केरल स्टोरी' को प्रोपेगेंडा फिल्म कह रहा है। हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान योगिता इस बारे में बात करती नजर आईं।

विज्ञापन
Yogita Bihani speaks on The Kerala Story being called propaganda film says we want everyone to watch this
योगिता बिहानी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री योगिता बिहानी हाल ही में फिल्म 'द केरल स्टोरी' में नजर आई हैं। एक तरफ यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त कमाई कर रही है तो दूसरी तरफ यह विवादों में भी उलझी हुई है। फिल्म की रिलीज से पहले ही इसे प्रोपेगेंडा फिल्म कहा जा रहा था। अब इस बारे में योगिता बिहानी ने चुप्पी तोड़ी है। 

विज्ञापन


विपुल शाह का लिया पक्ष
एक वर्ग द केरल स्टोरी को प्रोपेगेंडा फिल्म कह रहा है। हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान योगिता इस बारे में बात करती नजर आईं। एक्ट्रेस ने कहा, ' मैं विपुल सर से सहमत हूं कि एक टीम के रूप में हम चाहते हैं कि सभी यह फिल्म देखें। हम चाहते हैं कि सभी इसे सपोर्ट करें। हमने एक ईसाई लड़की और एक हिंदू लड़की को भी फिल्म में दिखाया है। इस फिल्म को हर जगह प्रसारित करने की जरूरत है, क्योंकि इसका विषय ऐसा है।' 
विज्ञापन

Saif Ali Khan: सैफ अली खान के हाथ लगी एक्शन एडवेंचर वेब सीरीज, इस निर्देशक के साथ कॉप थ्रिलर में आएंगे नजर!
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म के विषय पर की टिप्पणी
योगिता ने आगे कहा, 'इस फिल्म का विरोध करने और इसे प्रोपेगेंडा फिल्म कहे जाने की बजाय क्या इसे महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े विषय के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए? सिर्फ लड़कियों को ही नहीं, बल्कि पुरुषों को भी कट्टरपंथी बनाया जा रहा है। यह फिल्म इस्लाम के बारे में नहीं है, बल्कि यह फिल्म आतंकवाद को लेकर है।'
Abhishek Bachchan: बिग बी संग काम करने के लिए अभिषेक बच्चन ने रखी शर्त, बोले- बड़ी जिम्मेदारी है यह

बोलीं- हो रही मेरे काम की तारीफ
अभिनेत्री से जान से मारने की धमकी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'हां, मुझे ऐसी धमकियां मिलीं, लेकिन मैंने उन्हें नजरअंदाज करना ज्यादा सही समझा। मैं उन पर एक पर्सेंट भी फोकस नहीं करना चाहती हूं। शुरुआती दिनों से ही काफी सारे लोगों के पास मेरा नंबर रहा है, जिन्होंने मेरे साथ काम किया। वे सभी हमारे काम से प्रभावित हैं। फिल्म में मेरी एक्टिंग के लिए मेरे भाई-बहनों और पेरेंट्स के पास फोन आ रहे हैं।'
Raveena Tandon: 'कभी तकरार कभी प्यार', रवीना टंडन ने किया सलमान खान-करिश्मा कपूर के साथ अपने रिश्ते का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed