Raveena Tandon: 'कभी तकरार कभी प्यार', रवीना टंडन ने किया सलमान खान-करिश्मा कपूर के साथ अपने रिश्ते का खुलासा
रवीना टंडन ने अपने करियर की शुरुआत 1991 की फिल्म पत्थर के फूल से की थी और सलमान खान उनके पहले सह-कलाकार थे, लेकिन उस समय सलमान और रवीना सबसे अच्छे दोस्त नहीं थे। असल में शुरुआती दिनों में दोनों के बीच छोटे-मोटे झगड़े हुआ करते थे। हाल ही में रवीना ने कहा कि अब जब वे दोनों अच्छे दोस्त हैं, दोनों के बीच अलग रिश्ता है, लेकिन शुरुआत में ऐसा नहीं था।
रवीना टंडन ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में कहा कि ठीक है सलमान और मैं आज अच्छे दोस्त हैं और कलाकार के रूप में बड़े हो गए हैं। दोनों के बीच एक दूसरे के लिए प्यार और सम्मान है। सलमान के बारे में बात करते हुए रवीना ने कहा कि वह एक ऐसे व्यक्ति और दोस्त हैं, जो मुसीबत के समय आपके साथ होंगे, हो सकता है आपके सुखी समय में वह आपके साथ न हो, लेकिन आपके बुरे समय में वह आपके साथ जरूर रहेंगे।
फिर गए अरमान के दिन? चलाना पड़ रहा ई रिक्शा
करियर के शुरूआती दिनों को याद करते हुए रवीना ने कहा कि पहले हम युवा थे। हमारे बीच क्लासरूम जैसे झगड़े होते थे, जैसे बच्चों के बीच हुआ करते हैं, लेकिन जैसे-जैसे हम बड़े होते गए, मुझे लगता है कि हमने एक-दूसरे को समझना सीखा और इसके लिए हम एक-दूसरे का सम्मान करते हैं।
Fanaa: फिल्म 'फना' को पूरे हुए 17 साल, काजोल ने साझा कीं खूबसूरत यादें
रवीना ने करिश्मा कपूर के साथ अपने रिश्ते के बारे में भी बात की। दोनों के बीच रिश्ते ठीक नहीं थे, जब उन्होंने राजकुमार संतोषी की 'अंदाज अपना अपना' के लिए शूटिंग की थी तो वह आपस में बात करने की स्थिति में भी नहीं थे। इस बारे में बात करते हुए रवीना ने कहा कि देखिए, आप सभी के साथ नहीं मिल सकते, है ना? और आज मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि करिश्मा और मैं बच्चे थे, हो सकता है उस समय हम अपने छोटे-मोटे कॉम्पलेक्स से गुजरे हों, लेकिन आज हमारे बच्चे दोस्त हैं और आज सामाजिक रूप से भी हम साथ घूमते हैं, इसलिए मुझे लगता है कि लोग बड़े होते हैं।
Devika-Himanshu: देविका रानी और हिमांशु राय के जीवन पर बनेगी फिल्म, अश्वनी अय्यर करेंगी मूवी का निर्देशन