{"_id":"5930e2464f1c1bfb6ebdc24c","slug":"writer-sp-chary-slams-magadheera-makers-for-copying-his-novel-demands-credit","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवादों में आई 'मगधीरा', लगा कहानी चोरी का आरोप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
विवादों में आई 'मगधीरा', लगा कहानी चोरी का आरोप
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
Updated Fri, 02 Jun 2017 09:30 AM IST
विज्ञापन
'मगधीरा' फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेलुगू की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'मगधीरा' के प्रोड्यूसर ने कुछ दिन पहले हिंदी फिल्म 'राब्ता' के मेकर्स पर स्क्रिप्ट चोरी का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि 'राब्ता' उनकी फिल्म की कॉपी है। अब 'मगधीरा' के मेकर्स को ही ये आरोप झेलने पड़ रहे हैं।
डेक्कन क्रॉनिकल के मुताबिक एक लेखक एसपी चैरी का कहना है कि 'मगधीरा' उनकी साल 1998 में आई किताब 'चंदेरी' की हूबहू कॉपी है। 'मगधीरा' में पात्रों के नाम बदल कर कुछ मामूली बदलाव किए गए हैं बाकि पूरी कहानी उनकी किताब जैसी ही है। 'चंदेरी' दो लवर्स की कहानी है जो मध्य प्रदेश के एक राज्य में कुएं में कूद कर अपनी जान दे देते हैं। 400 साल बाद उनका पुनर्जन्म होता है। जहां 'चंदेरी' में विलेन हीरो का भाई होता है वहीं 'मगधीरा' में हीरोइन का भाई विलेन की भूमिका में है। बाकी पूरी कहानी एकदम सेम है।'
'मगधीरा' के मेकर्स गीता आर्ट्स के खिलाफ लेखक ने शिकायत भी दर्ज कराई है लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया है। एसपी चैरी की मांग है कि उनको फिल्म में क्रेडिट दिया जाए। अभी फिल्म की कहानी का क्रेडिट एसएस राजामौली के पिता केवि विजेंद्र प्रसाद को दिया जाता है जिन्होंन 'मगधीरा' की कहानी लिखी है।