फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   T Series Hits Back At J Star Allegations On Sushant Singh Rajput 'Raabta' Song 'Main Tera Boyfriend'

टी-सीरीज का पंजाबी सिंगर जे स्टार पर निशाना, कहा - लोगों को बहकाना बंद करें

Sun, 28 May 2017 11:17 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Sun, 28 May 2017 11:17 AM IST
विज्ञापन
T Series Hits Back At J Star Allegations On Sushant Singh Rajput 'Raabta' Song 'Main Tera Boyfriend'
'मैं तेरा ब्वॉयफ्रेंड' गाना
अभी कुछ दिन पहले पंजाबी सिंगर जे स्टार ने 'राब्ता' फिल्म के म्यूजिक पार्टनर लिए टी-सीरीज पर चोरी का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि टी-सीरीज ने उनका गाना 'ना ना ना ना' बिना पूछे फिल्म में इस्तेमाल किया है। अब जे स्टार के आरोपों पर टी-सीरीज ने पलटवार किया है।
विज्ञापन


टी-सीरीज ने ट्विटर पर एक स्टेटमेंट जारी कर कर लिखा कि जे स्टार लोगों को बहकाने का काम न करें। बतौर टी-सीरीज, ''राब्ता' फिल्म में हमारा नया गाना 'मैं तेरा ब्वॉयफ्रेंड' हमारे पुराने गाने 'गर्लफ्रेंड ब्वॉयफ्रेंड' का रूपांतर है। इसे टी-सीरीज ने साल 2007 में प्रोड्यूस किया था इसलिए असली गाना यही है। इस गाने को गोपाल शर्मा ने गाया था वहीं जितेंद्र रघुवंशी ने इस गाने के बोल लिखे थे। सोहाबुद्दीन ने ये गाना कंपोज किया था। इसके राइट्स गाने से जुड़े सभी जरूरी कागजातों के साथ टी-सीरीज के पास हैं।'
विज्ञापन


टी-सीरीज ने आगे जे स्टार पर निशाना साधते हुए लिखा कि उन्होंने कंपनी का साल 2007 में आया गाना चुराया था। जे स्टार को कंपनी का शुक्रिया अदा करना चाहिए की टी-सीरीज ने उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


टी-सीरीज के बयान के बाद अब देखना ये होगा कि पंजाबी सिंगर का इस मामले में क्या कहना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed