{"_id":"3a2ef2721547e1e054e37625e3c96c3b","slug":"women-are-not-sex-material-says-priyanka-chopra-hindi-news-rm","type":"story","status":"publish","title_hn":"'महिलाएं सिर्फ सेक्स या मजा लेने की चीज नहीं'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'महिलाएं सिर्फ सेक्स या मजा लेने की चीज नहीं'
टीम डिजिटल/नई दिल्ली
Updated Thu, 11 Dec 2014 08:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका चोपड़ा ने महिलाओं को लेकर एक तीखी और जबर्दस्त टिप्पणी की है। इस पर विवाद होना निश्चित है।
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा का मानना है कि महिलाएं केवल सेक्स या मजा लेने की चीज़ नहीं है। आज उन्हें समाज में बराबर का दर्जा देने के साथ ही सम्मान देने की जरूरत है। यह बात उन्होंने दिल्ली रेप के सिलसिले में कही।
बॉलीवुड हंगामा डॉट कॉम को दिए अपने इंटरव्यू में प्रियंका ने कहा कि भारत जैसे देश में आज पुरुषों को अपनी मानसिकता बदलने की जरूरत है। रेप के पीछे लड़कियों के छोटे कपड़े नहीं बल्कि उसके प्रति पुरुषों को मानसिकता जिम्मेदार है।
विज्ञापन
एक प्रश्न का जवाब देते हुए प्रियंका ने कहा कि, 'महिलाएं केवल मजा लेने के लिए या सेक्स के लिए या किचन के लिए ही नहीं हैं।' उन्हें सिर्फ इसी रूप में नहीं देखा जाना चाहिए।
विज्ञापन
दिल्ली में एक मल्टी नेशनल कंपनी के इंप्लॉय के साथ कैब ड्राइवर द्वारा हाल ही में हुए रेप की घटना पर प्रियंका ने कहा कि देश में जब तक पुरुषों का महिलाओं के प्रति नजरिया नहीं बदलेगा तब तक इस तरह की घटनाएं होती रहेंगी।