{"_id":"e79d3956-7fe1-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"will-deepika-get-back-with-ranbir","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपिका बताओ, तुम रणबीर कि हो या रणवीर की?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दीपिका बताओ, तुम रणबीर कि हो या रणवीर की?
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 26 Feb 2013 12:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपिका पादुकोन, रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड हैं या रणवीर सिंह की यह लाख टके का सवाल हो गया है। पिछले कुछ दिनों से दीपिका इन दोनों के साथ ही देखी जा रही हैं। कुछ दिनों पहले जब यह चर्चा होनी शुरू हो गयी थी कि रणबीर कपूर और दीपिका साथ-साथ हो सकते हैं तभी दीपिका को रणवीर सिंह के साथ देखा गया।
विज्ञापन
फिल्म 'यह जवानी है दीवानी' में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोन साथ में आ रहे हैं। यह फिल्म मई में रिलीज होगी। इस फिल्म से पहले इन दोनों में ब्रेकअप हो गया था। फिल्म की शूटिंग के दौरान यह एक-दूसरे के काफी करीब हो गये थे। मुंबई के रेस्तरां में दीपिका और रणबीर कपूर को साथ में रात के एक बजे निकलते देखा गया था। उसके बाद से उनके फिर से लवर बनने की बातें शुरू हो गयी थीं। पर पिछले दिनों हुई एक घटना के बाद ऐसा नहीं लगता।
विज्ञापन
दरअसल पिछले दिनों दीपिका पादुकोन, रणवीर सिंह के साथ देखी गयीं। हद तो तब हो गयी जब रणवीर सिंह ने दीपिका को सार्वजनिक जगह पर किस कर लिया। पिछले दिनों यह लगातार खूब साथ-साथ देखे गए। इनके अफेयर की बात पर मोहर तब लगी जब रणवीर सिंह ने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें दीपिका पादुकोन अच्छी लगती है। अब दीपिका पादुकोन ही यह बता पाएंगी कि वह आखिर हैं किसके साथ। रणबीर कपूर के या फिर रणवीर सिंह के?
विज्ञापन