{"_id":"ecfbc3bd497cb5a56e0fe8f95fe1d2dd","slug":"will-bipasha-ready-for-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"चर्चा में: बिपाशा की शादी, शाहरुख का फ्लैट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
चर्चा में: बिपाशा की शादी, शाहरुख का फ्लैट
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 08 Aug 2013 12:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों कुछ खबरें बॉलीवुड में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इनमें से सबसे ज्यादा चर्चा बिपाशा बसु की शादी को लेकर है। शाहरुख के नए घर के बारे में भी बड़ी चर्चाएं हैं।
विज्ञापन
*अगर आप शाहरुख खान के किरायेदार बनना चाहें तो मुंबई के कार्टर रोड पर श्री अमृत अपार्टमेंट में उनका तीन बेडरूम का फ्लैट इंतजार कर रहा है। हां, इसके लिए आपको रकम मोटी नहीं, बल्कि बहुत मोटी चुकानी पड़ेगी। महीने का किराया तीन लाख रुपये और 15 लाख रुपये डिपॉजिट अलग से।
विज्ञापन
*एक समय सोनम कपूर हिट फिल्म और समीक्षकों की तारीफ के लिए तरस रही थीं, अब जबकि ‘रांझणा’ और ‘भाग मिल्खा भाग’ से उन्हें ये दोनों नसीब हुई हैं तो उनके पास जश्न मनाने का समय नहीं है। वह इन दिनों आयुष्मान खुराना के साथ एक फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। दी हुई डेट्स वे वापस नहीं ले सकतीं, इसलिए मन ही मन वह कह रही हैं, टाइम प्लीज।
विज्ञापन
*बिपाशा बसु की शादी की चर्चा जोरों पर है। दूल्हा होंगे हरमन बावेजा। दोनों को बीते कई महीनों में गोवा में खूब देखा गया है। कहा जा रहा है कि हरमन की फिल्म ढिशकियाऊं पूरी होते ही दोनों शादी कर लेंगे। सब चकित हैं। न बिपाशा खंडन कर रही हैं और न हरमन। यानी मियां-बीवी राजी ।