{"_id":"b483563c-a281-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"why-manoj-kumar-angry-with-me-shahrukh-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरे ऊपर क्यों भड़के हैं मनोज कुमारः शाहरुख","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मेरे ऊपर क्यों भड़के हैं मनोज कुमारः शाहरुख
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 11 Apr 2013 01:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख खान के ऊपर मनोज कुमार ने जो दावा ठोंका है उस पर शाहरुख ने पहली प्रतिक्रिया व्यक्त की है। शाहरुख खान ने कहा है कि सीन काटना या ना काटना प्रोड्यूसर और डिस्ट्रीब्यूटर का फैसला होता है। इस मामले में मुझे दोषी बनाना गलत है।
विज्ञापन
इस मसले पर अपना पक्ष रखते हुए शाहरुख ने कहा कि मुझे तो पता भी नहीं था कि 'ओम शांति ओम' के वह सीन कट गए हैं या नहीं जिन पर मनोज कुमार को आपत्ति थी। एक एक्टर के तौर पर यह जिम्मेदारी मेरी नहीं है।
विज्ञापन
उनका कहना है कि जापान में कौन सी फिल्म रिलीज की जा रही है यह बात हमेशा डिस्ट्रीब्यूटर और प्रोड्यूर को ही पता होती है। मुझे यह बात पता भी नहीं थी कि जो फिल्म जापान में रिलीज की गयी उसमें वह सीन है या नहीं।
विज्ञापन
शाहरुख ने कहा कि इस मसले पर मुझ पर निशाना साधना गलत है। इस मामले में मुझे घसीटा नहीं जाना चाहिए था।
मालूम हो कि फराह खान निर्देशित फिल्म 'ओम शांति ओम' से खफा होकर फिल्म अभिनेता मनोज कुमार ने शाहरुख और इस फिल्म को बनाने वाली कंपनी पर दावा ठोंका है। यह मामला न्यायालय के विचारधीन है।