फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   why mamata kulkarni converted to Islam?

आखिर ममता कुलकर्णी क्यों बनीं ममता खान?

Tue, 16 Jul 2013 02:37 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 16 Jul 2013 02:37 PM IST
विज्ञापन
why mamata kulkarni converted to Islam?

ममता कुलकर्णी एक बार फिर से चर्चाओं में हैं। इस बार उनकी चर्चा उनके धर्म बदलने को लेकर है। खबरें हैं कि ममता कुलकर्णी ने इस्लाम धर्म कुबूल कर लिया है।

विज्ञापन


90 के दशक की इस सेक्सी अभिनेत्री के बारे में खबर आ रही है कि उन्होंने इस्लाम धर्म अपना लिया है। वह इस समय अपने पति विक्की गोस्वामी के साथ केन्या में रह रही हैं।
विज्ञापन


लोगों को यह समझ में नहीं आ रहा है कि जब ममता कुलकर्णी दूसरी शादी कर चुकी हैं तो फिर उन्हें अपना धर्म बदलने की क्या जरूरत है। ममता कुलकर्णी के दूसरे पति भी हिंदू धर्म से ताल्लुक रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी साल मई के महीने में ही खबर आई थी कि ममता कुलकर्णी ने साल 2012 में ड्रग डीलर विक्की गोस्वामी से शादी कर ली है। ड्रग तस्कर विक्की गोस्वामी को 1997 में दुबई में पुलिस ने मैनड्रैक्स की तस्करी करने के दौरान पकड़ा था। उसे उम्र कैद की सजा हुई थी।


लेकिन जेल में अच्छे व्यवहार के चहते उसकी सजा कम कर दी गयी थी। जैसे ही विक्की जेल से छूटा ममता कुलकर्णी से उससे शादी कर ली। कहा जाता है कि ममता कुलकर्णी की पहली शादी टूटने की वजह भी विक्की ही रहे हैं।

ममता कुलकर्णी ने अपने कैरियर की ढलान पर एक एनआरआई से शादी की थी। शादी के बाद वह यूएस में रहने लगी थीं। लेकिन बाद में उन दोनों के बीच तलाक हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed