{"_id":"58b133094f1c1bdb2fb2382d","slug":"why-censor-board-is-not-ready-to-give-certificate-to-lipstick-under-my-burkha","type":"story","status":"publish","title_hn":"'लिपस्टिक अंडर माई बुर्का' की इन बातों पर बिदका सेंसर बोर्ड ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'लिपस्टिक अंडर माई बुर्का' की इन बातों पर बिदका सेंसर बोर्ड
टीम डिजिटल / अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 25 Feb 2017 01:07 PM IST
विज्ञापन
'लिपस्टिक अंडर माई बुर्का'
बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक प्रकाश झा की फिल्म 'लिपस्टिक अंडर माई बुर्का' को प्रमाणपत्र देने से इनकार करने के सेंसर बोर्ड के फैसले की कड़ी आलोचना की जा रही है। आपको बता दें कि अलंकृता श्रीवास्तव द्वारा निर्देशित फिल्म के कथित रूप से महिला केंद्रित होने और इसमें अपशब्दों के इस्तेमाल को लेकर केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने उसे प्रमाणपत्र देने से साफ इनकार कर दिया। हालांकि बोर्ड ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों का विरोध करते हुए कहा है कि इस फिल्म में ऑडियो पॉर्नोग्राफी, सेक्शुअल सीन और गाली वाले अपशब्द हैं।
विज्ञापन
यही सब कारण बताते हुए सेंसर बोर्ड की तरफ से प्रकाश झा को लेटर भेजा गया है। फिलहाल इस फिल्म ने रिलीज होने से पहले ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।
विज्ञापन