फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Who Is Seerat Kapoor Actress Lashed Fan Who Told Her She Is Allu Arjuns Property

Seerat Kapoor: कौन हैं सीरत कपूर? फैन ने बताया 'अल्लू अर्जुन की प्रॉपर्टी' तो भड़कीं एक्ट्रेस, दिया ऐसा जवाब

Tue, 12 May 2026 05:50 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 12 May 2026 05:50 PM IST
सार

Who Is Seerat Kapoor: एक्ट्रेस सीरत कपूर ने सोशल मीडिया पर एक यूजर को जमकर लताड़ा है। जानिए कौन हैं सीरत कपूर और क्या है पूरा मामला?  

विज्ञापन
Who Is Seerat Kapoor Actress Lashed Fan Who Told Her She Is Allu Arjuns Property
सीरत कपूर और अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

एक्ट्रेस सीरत कपूर ने सोशल मीडिया पर किए गए एक आपत्तिजनक कमेंट का जोरदार जवाब देकर लोगों का ध्यान खींच लिया है। दरअसल, इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने सीरत को अल्लू अर्जुन की ‘प्रोपर्टी’ कह दिया, जिसके बाद एक्ट्रेस ने चुप रहने के बजाय खुलकर अपनी बात रखी।

विज्ञापन


यूजर ने एक्ट्रेस को कहा अल्लू अर्जुन की प्रोपर्टी 
हाल ही में सीरत कपूर ने ब्राउन लेसी आउटफिट में अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की थीं। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, ‘वीकेंड में बिल्कुल अपने ही अंदाज और खुशी के साथ एंट्री कर रही हूं।’

ये भी पढ़ें- Cannes: 79वें कान में दिखाई जाएगी 'लकड़बग्घा 2', स्टटगार्ट फिल्म फेस्टिवल में हुई थी पहली फिल्म की स्क्रीनिंग

जहां ज्यादातर फैंस उनकी तारीफ कर रहे थे, वहीं एक यूजर ने कमेंट किया, ‘अल्लू अर्जुन की प्रोपर्टी।’ इसके साथ यूजर ने एक इमोजी भी शेयर किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब
इस कमेंट पर सीरत नाराज हो गईं और यूजर को जमकर लताड़ते हुए लिखा, ‘सिर्फ इमोजी लगाने से बात सम्मानजनक नहीं हो जाती। कोई भी महिला किसी की प्रॉपर्टी नहीं होती। उसकी अपनी पहचान, सपने और आवाज होती है। तारीफ कीजिए, लेकिन सम्मान के साथ।’

विज्ञापन

फैंस ने किया एक्ट्रेस का सपोर्ट 
सीरत के इस जवाब की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है। कई यूजर्स ने कहा कि उन्होंने ट्रोल्स को जवाब देने का सही तरीका दिखाया है। उनके इस रिप्लाई पर एक फैन ने लिखा, ‘ऐसे ही जवाब देना चाहिए,’ जबकि दूसरे ने कहा, ‘बहुत सही कहा।’

क्यों सुर्खियों में हैं सीरत कपूर
बता दें कि इस साल अप्रैल में भी सीरत कपूर और अल्लू अर्जुन को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई थी। सीरत ने अल्लू अर्जुन के बर्थडे पर उनके साथ कुछ अनसीन तस्वीरें शेयर की थीं। बताया गया कि ये तस्वीरें एक इंटरनेशनल ट्रिप के दौरान अल्लू अर्जुन के प्राइवेट जेट में ली गई थीं।

एक्टर्स का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो सीरत कपूर हाल ही में ‘सेव द टाइगर्स’, ‘भामकल्पम 2’ और ‘मनमे’ में नजर आई थीं। वहीं अल्लू अर्जुन इन दिनों डायरेक्टर एटली की फिल्म ‘राका’ की तैयारी में जुटे हैं, जिसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed