फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Who Is Aamir Khan Rumoured Son Jaan With British journalist Jessica Hines actor brother Faissal made statement

Jessica Hines:  कौन हैं ब्रिटिश पत्रकार जेसिका? आमिर के साथ क्या था रिश्ता? भाई फैसल ने किए चौंकाने वाले दावे

Tue, 19 Aug 2025 10:32 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 19 Aug 2025 10:32 AM IST
सार

Aamir Khan: आमिर खान के भाई फैसल खान ने हाल ही में मिस्टर परफेक्शनिस्ट और अपने परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने भाई आमिर की निजी जिंदगी को लेकर कुछ दावे किए हैं।

विज्ञापन
Who Is Aamir Khan Rumoured Son Jaan With British journalist Jessica Hines actor brother Faissal made statement
आमिर खान-फैसल खान, जेसिका हाइन्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हाल ही में आमिर खान के निजी जीवन पर उनके भाई फैसल खान ने कई तरह के दावे किए हैं। इसके बाद आमिर की पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक पुराना विवाद फिर सामने आ गया। जानिए कौन थीं वो ब्रिटिश पत्रकार आमिर से जुड़ा था जिनका नाम? यहां पढ़िए क्या था पूरा मामला..

विज्ञापन

 

भाई फैसल ने किए चौंकाने वाले खुलासे
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अपनी निजी जिंदगी को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं। मगर, हाल ही में उनके भाई फैसल खान ने अभिनेता और अपने परिवार को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने आमिर खान की निजी जिंदगी पर भी बात की। फैसल के दावों ने एक बार फिर आमिर खान के ब्रिटिश जर्नलिस्ट जेसिका हाइन्स के साथ कथित रिलेशनशिप की खबरों को हवा दी है। इतना ही नहीं, फैसल ने खुलासा किया है कि जेसिका के साथ आमिर का एक बच्चा जान भी है। आखिर कौन हैं जेसिका हाइन्स? बता दें कि जेसिका एक ब्रिटिश जर्नलिस्ट हैं। वे साल 1998 में अमिताभ बच्चन के ऊपर किताब लिखने के सिलसिले में भारत आई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

'गुलाम' की शूटिंग के दौरान हुई जेसिका-आमिर की मुलाकात
बता दें कि साल 2005 में आमिर खान की निजी जिंदगी पर काफी कंट्रोवर्सी रही। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक स्टारडस्ट मैगजीन में यह कहा गया था कि आमिर खान जेसिका के साथ रिलेशनशिप में थे। रिपोर्ट में यह भी दावे किए गए कि आमिर खान का जेसिका के साथ एक बच्चा जान भी है। आमिर और जेसिका की मुलाकात 'गुलाम' के शूट के दौरान हुई। 

विज्ञापन

आमिर खान ने बच्चे की जिम्मेदारी से किया था इनकार
इस आर्टिकल में यह भी दावा किया गया कि जब जेसिका को पता चला कि वे प्रेग्नेंट हैं तो आमिर खान ने कथित तौर पर बच्चे की जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया। उन्होंने जेसिका से अबॉर्शन कराने के लिए कहा। हालांकि, जेसिका ने बच्चे को जन्म देने और खुद के बूते परवरिश करने का फैसला किया। उन्होंने 2000 के दशक की शुरुआत में एक बेटे को जन्म दिया और उसका नाम जान रखा। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार जेसिका ने साल 2007 में लंदन के व्यवसायी विलियम टैलबोट से शादी की थी। विलियम ने उनके बेटे जान की परवरिश और देखभाल में काफी मदद की। 

आमिर के भाई फैसल ने क्या कहा?
बता दें कि फैसल खान ने हाल ही में अपने परिवार और भाई आमिर पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। फैसल ने कहा, 'मेरी बहन निखत की तीन बार शादी हो चुकी है। आमिर की शादी हुई, फिर तलाक हुआ रीना के साथ, उसके बाद वह जेसिका हाइन्स के साथ रिलेशन में आए और उनके एक नाजायज बच्चा भी है। जब वह रीना के साथ थे, तब वह किरण के साथ लिव-इन रिलेशन में थे। मेरे पापा ने दो बार शादी की, मेरे कजिन ने भी दो बार शादी की और तलाक लिया। जब मुझे शादी के लिए फोर्स किया जा रहा था, मैं कहता था, 'तुम लोग मुझे क्या सलाह दे रहे हो? फिर मैंने घर से दूरी बना ली और उनसे बात करना बंद कर दी'।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed