{"_id":"cda2d166d54f3b55b44b30fac69fbf20","slug":"when-sonakshi-back-fast-for-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में घर से बाहर नहीं रह सकतीं सोनाक्षी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रात में घर से बाहर नहीं रह सकतीं सोनाक्षी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
Updated Sat, 27 Jul 2013 01:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनाक्षी सिन्हा को देर रात शूटिंग करने की इजाजत नहीं है। तो जाहिर सी बात है कि उन्हें रात में कहीं घूमने फिरने की आजादी तो बिल्कुल ही नहीं होगी। इन दिनों सोनाक्षी शूटिंग नहीं कर रही हैं।
विज्ञापन
ऐसे में तो उन्हें 12 बजे के बाद और कहीं बाहर रहने की इजाजत नहीं है। लेकिन कभी कभी मुंबई की बारिश और ट्रैफिक साथ न दे तो किया हुआ हर वादा निभाया नहीं जा सकता।
विज्ञापन
कुछ ऐसा ही हुआ सोनाक्षी के साथ। सोनाक्षी अपने दोस्तों के साथ दो दिनों पहले किसी पार्टी में गयीं थी। उन्हें घर से लगातार मां पूनम सिन्हा के कॉल आ रहे थे और सोनाक्षी वक्त पर निकल भी गयी थीं।
विज्ञापन
लेकिन मुंबई की ट्रैफिक ने उनका साथ नहीं दिया और वे ट्रैफिक में फंस गयीं। नतीजन उन्हें घर पहुंचने में देरी हो गयी।
हालांकि उन्हें मां या पापा ने कुछ कहा नहीं, लेकिन खुद सोनाक्षी को यह बात बुरी लग रही थी कि वे अपना वादा निभा नहीं पायीं। इसलिए वह भागी-भागी घर पहुंची
आमतौर पर रात 12 बजे मुंबई में ट्रैफिक नहीं होता। लेकिन इन दिनों बारिश की वजह से हर जगह ट्रैफिक की परेशानी है।
सोनाक्षी नहीं चाहतीं कि वे अच्छी बेटी का फर्ज निभाने में कोई भी कसर छोड़ें. सो, वह इस बात से काफी दुखी हैं।