फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   when sanjay dutt in jail, 3 films release this time

संजय होंगे जेल में, उनकी फिल्में थिएटर में

Wed, 17 Apr 2013 11:42 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 17 Apr 2013 11:42 AM IST
विज्ञापन
when sanjay dutt in jail, 3 films release this time

संजय दत्त जिस समय जेल में होंगे उस समय वह पर्दे पर नायक बनकर दर्शकों की तालियां लूट रहे होंगे। ऐसा बहुत कम हुआ है कि जब कोई कलाकार जेल में हो और उसकी फिल्में रिलीज हों। देखना यह है कि इस बात का फायदा होता है या नुकसान

विज्ञापन


पर्दे पर एक हीरो की भूमिका निभाने वाले कलाकार की रियल जिंदगी में भी इमेज एक हीरो की होती है। संजय दत्त के मामले में ऐसा नहीं होने जा रहा है। जिस समय संजय दत्त की फिल्में रिलीज होंगी उस समय वह जेल की सलाखों के पीछे होंगे।
विज्ञापन


संजय दत्त को लगभग साढ़े तीन साल जेल में रहना होगा। उनके जेल जाने के बाद उनकी तीन फिल्में बारी-बारी से रिलीज होंगी। सबसे पहले अपूर्व लाखिया की फिल्म 'जंजीर' रिलीज होनी है। इस फिल्म में संजय दत्त पुरानी 'जंजीर' फिल्म में प्राण वाला किरदार निभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस फिल्म में उनका चरित्र किरादार हीरो के शेड वाला है। वह इस फिल्म में वह बिल्कुल प्राण वाले लुक में भी दिख रहे हैं।

'जंजीर' के बाद वह पुलिसगीरी फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म में संजय दत्त की मुख्य भूमिका है। वह पर्दे पर एक ईमानदार पुलिस अधिकारी की भूमिका करते हुए दिखेंगे।

सबसे आखिरी में उनकी फिल्म 'पीके' रिलीज होगी। राजकुमार हिरानी की फिल्म 'पीके' में संजय दत्त का किरदार पर पॉजटिव है।

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि पर्दे पर हीरो जैसा किरदार निभाने वाला व्यक्ति जब जेल में होगा तो इसका प्रभाव फिल्म पर कैसे पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed