{"_id":"e7673fed93ad40777b11bd04f555553b","slug":"when-salman-suffered-skin-allergy","type":"story","status":"publish","title_hn":"और लाल हो गया सलमान का चेहरा ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
और लाल हो गया सलमान का चेहरा
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
Updated Wed, 24 Jul 2013 05:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरे अरे कहीं आप यह तो नहीं सोच रहे कि आपके चहेते सलमान खान चेहरा फिर से गुस्से के कारण लाल लाल हो गया। अगर आप ऐसा सोच रहे हैं तो यह आपकी गलतफहमी है।
विज्ञापन
सलमान का चेहरा गुस्से की वजह से नहीं , बल्कि एलर्जी की वजह से लाल लाल हो गया। उन्हें यह एलर्जी एक मेकअप की वजह से हुई।
दरअसल, सलमान 'बिग बॉस' की शूटिंग कर रहे थे। शूटिंग के दौरान ही उन्होंने चेहरे परकुछ मेकअप लगाया। उस मेकअप की वजह से सलमान को एलर्जी हो गयी।
आमतौर पर सलमान बहुत मेकअप नहीं करते। मेकअप में वे अच्छे प्रोडक्ट्स का ही इस्तेमाल करते हैं। इसके बावजूद उस दिन उनका चेहरा मेकअप से खराब हो गया। उन्हें चेहरे पर लाल रंग के दाग उभर आये।
विज्ञापन
इसकी वजह से लगभग 30 मिनट की शूटिंग रोकनी पड़ी। हालांकि सलमान ने इस बात से किसी पर भी नाराजगी व्यक्त न करते हुए इस बात को बिल्कुल रफा दफा कर किया। उन्होंने मेकअपमैन को भी कुछ नहीं कहा।
विज्ञापन