{"_id":"dd3a7f8d487499cb7b2780b0ac3a2b03","slug":"when-krrish3-releases","type":"story","status":"publish","title_hn":"'कृष 3' को लेकर नई प्लानिंग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'कृष 3' को लेकर नई प्लानिंग
अमर उजाला,मुंबई
Updated Thu, 03 Oct 2013 02:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुपरहीरो फिल्म 'कृष 3' की रिलीज के बारे में नए सिरे से सोचा जा रहा है। निर्माता और निर्देशक राकेश रोशन ने निर्णय लिया है कि उनकी यह महत्वाकांक्षी फिल्म दीवाली के दो दिन पहले रिलीज हो।
विज्ञापन
पहले 'कृष 3' की रिलीज तारीख 4 नवंबर थी, लेकिन अब इसे 1 नवंबर के दिन रिलीज किया जाएगा। असल में राकेश रोशन से इस संबंध में उनके डिस्ट्रीब्यूटर्स ने अनुरोध किया था कि इसे शुक्रवार के दिन ही रिलीज किया जाए।
विज्ञापन
बता दें कि ये डिस्ट्रीब्यूटर्स 'कृष 3' बनने के दो साल पहले ही वितरण अधिकार खरीद चुके हैं। इन वितरकों का मानना है कि लक्ष्मी पूजा के दिन रिलीज करने से फिल्म पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। पूजा के दिन कम ही लोग फिल्म देखना पसंद करेंगे।
विज्ञापन
अगर लक्ष्मी पूजा के दो दिन पहले इसे रिलीज किया जाएगा, तो बॉक्स ऑफिस पर टिकने के लिए इसे बड़ा अवसर मिलेगा। वितरकों का यह भी तर्क है कि यह फिल्म 15 नवंबर तक बॉक्स ऑफिस पर राज कर सकती है।
15 नवंबर तक कोई बड़ी फिल्म 'कृष 3' के सामने नहीं होगी। 15 नवंबर को जरूर 'रामलीला' और 'रज्जो' जैसी फिल्में सिनेमाघरों में लगेंगी।