फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   when hero play anti hero in patriotic bollywood film

जब देशभक्ति फिल्मों में हीरो ही निकला विलेन

Fri, 15 Aug 2014 08:03 AM IST
Updated Fri, 15 Aug 2014 08:03 AM IST
विज्ञापन
when hero play anti hero in patriotic bollywood film

यह आमिर खान की अति विवादित फिल्मों में से एक है। बात फना की हो रही है। फना फिल्म में आमिर खान ने एक आतंकवादी की भूमिका अदा की है। एक ऐसा आतंकी जो अपनी प्रेमिका को भी अपने मिशन के लिए धोखा दे देता है। आमिर खान की यह फिल्म इसलिए भी चर्चित रही क्योंकि गुजरात में इस फिल्म का विरोध हुआ। आमिर ने इस फिल्म में काजोल के साथ यादगार भूमिका की। फिल्म सुपरहिट रही और हिंदी की बेहतरीन फिल्मों में शुमार हुई।

विज्ञापन

फिजा में ऋतिक रोशन

when hero play anti hero in patriotic bollywood film

देशभक्ति के माहौल में बनी फिजा फिल्म भी एक एंटी हीरो फिल्म है। खालिद महमूद निर्देशित इस फिल्म में ऋतिक रोशन और करिश्मा कपूर को भाई-बहन के रूप में दिखाया जाता है। ऋतिक रोशन एक कश्मीरी आतंकवादी दिखते हैं जो आतंकवादी के बहकावे में आकर हथियार उठा लेता है। फिल्म का क्लाइमेक्स थोड़ा अजीब है। फिल्म में ऋतिक को उनकी बहन करिश्मा कपूर ही मार देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुर्बान में सैफ अली खान

when hero play anti hero in patriotic bollywood film

रेंसिल डिसल्वा की फिल्म कुर्बान भी एक ऐसे एंटी हीरो की कहानी है। यह कहानी है सैफ अली खान की। सैफ अली खान एक ऐसे कट्टरपंथी मुस्लिम के रूप में दिखे हैं। 2009 में रिलीज हुई इस फिल्म में उनके अपोजिट करीना कपूर थीं। पूरी फिल्म में सैफ को इस्लामिक आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त पाया जाता है। हां आखिरी के चंद सेकेंड में जरूर उनके चरित्र को ब्लैक के बजाय ग्रे कर दिया गया है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed