{"_id":"709c0d94-bd37-11e2-a519-d4ae52bc57c2","slug":"when-bollywood-actor-face-serious-injury","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौत के मुंह से लौटे हैं बॉलीवुड के भी स्टार्स","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मौत के मुंह से लौटे हैं बॉलीवुड के भी स्टार्स
रोहित मिश्र
Updated Wed, 15 May 2013 05:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्तर कैंसर की वजह से अपने स्तन हटवाकर मौत के मुंह से लौटी अभिनेत्री एंजलीना जोली जैसे कई किस्से हमारी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी हैं। जब इन नायक-नायिकाओं ने अपनी इच्छाशक्ति के दम पर बीमारी से लड़ाई की और उसे जीतकर दोबारा इंडस्ट्री में विजेता की तरह वापस आए।
विज्ञापन
हॉलीवुड अभिनेत्री एंजलिना जोली ने कैंसर से बचने के लिए अपने स्तन हटवा दिए हैं। डॉक्टरों ने उन्हें ब्रेस्ट कैंसर होने की संभावना जताई थी जिसके चलते एंजलीना ने ये कदम उठाया। इस आपरेशन के बाद एंजलीना बिल्कुल ठीक हैं, साथ ही वह फिल्मों में ऐक्टिंग भी कर सकती हैं।
विज्ञापन
'कुली' में लगी अमिताभ को चोट
मौत के मुंह से लौटकर आने वालों में से सबसे ऊपर नाम बॉलीवुड के शहंशाह कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन का है। अमिताभ बच्चन को 1982 में रिलीज हुई फिल्म 'कुली' की शूटिंग के दौरान पेट की आंतों में गंभीर चोट लगी थी।
विज्ञापन
इस चोट ने अमिताभ बच्चन को लगभग मौत के मुंह में पहुंचा दिया था। एक समय तो उनके क्लीनिकली डेड होने की खबर भी मीडिया में आ गयी थी। अमिताभ बच्चन इस आपदा से लड़े और जीतकर निकले।
बाद में जब यह फिल्म रिलीज हुई तो उस सीन को चंद सेकेंड के लिए रोक दिया गया था जिस सीन में अमिताभ बच्चन को यह चोट लगी थी। यह चोट इतनी गहरी थी कि 2005 में इसकी एक बार फिर सर्जरी हुई है। अब वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
कैंसर से लड़कर आयीं मनीषा कोईराला
90 के दशक की खूबसूरत अभिनेत्री मनीषा कोईराला भी कैंसर की चपेट में आयीं। उन्हें गर्भाशय कैंसर हुआ। पिछले दिनों न्यूयॉर्क में इस कैंसर का इलाज करवाकर मनीषा कोईराला एक बार फिर से भारत आ गयी हैं।
मनीषा कोईराला अब स्वस्थ हैं और उन्हें फिल्म भी ऑफर हो गयी है। न्यूयॉर्क से लौटकर आने के बाद मनीषा ने कहा था कि उनको कई फिल्में ऑफर हुई हैं। मैं पटकथा पढ़ने के बाद इस पर कोई फैसला लूंगा।
मनीषा को पिछले 28 नवम्बर को अचानक बेहोश हो जाने के बाद मुम्बई के जसलोक अस्पताल में भर्ती किया गया था। बाद में हुई जांच में उन्हें कैंसर से पीड़ित पाया गया।
लीजा रे भी हुईं स्वस्थ
विक्रम भट्ट की फिल्म 'कसूर' फिल्म की नायिका लीजा रे भी कैंसर से अपने जंग जीतकर वापस लौट चुकी हैं।
लीजा को रेयरेस्ट कैटिगरी का कैंसर मल्टिपल माइलोमा हो गया था। यह खून की वाइट ब्लड सेल्स से जुड़ा कैंसर है जो सीधे हड्डियों को नुकसान पहुंचाता है। हालांकि यह ज्यादातर 60 की उम्र में पहुंच चुके लोगों को होता है।
वैसे इस बीमारी का सीधा कोई इलाज नहीं है, सिर्फ इसे कंट्रोल ही किया जा सकता है। तभी लीजा कहती हैं कि मेरा पुनर्जन्म हुआ है। बीमारी से उबरकर लीजा एक बार फिर से मॉडलिंग की दुनिया में सक्रिय हैं।