{"_id":"3239df36-df01-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"when-amitabh-bachchan-met-michael-jackson","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमिताभ के कमरे में पहुंच गए माइकल जैक्सन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अमिताभ के कमरे में पहुंच गए माइकल जैक्सन
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 27 Jun 2013 01:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन ने माइकल जैक्सन के साथ न तो कोई फिल्म की और न ही स्टेज शो फिर भी एक बार कुछ ऐसा वाकया हुआ जब माइकल जैक्सन अमिताभ के कमरे में चले आए।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन ने बुधवार को अमेरिका के मशहूर पॉप स्टार माइकल जैक्सन को उनकी चौथी पुण्य तिथि पर याद किया। उन्होंने इस बात को ट्विटर पर शेयर किया।
माइकल जैक्सन की जब मौत हुई थी तब बिग बी ने उनके बारे में ब्लॉग में लिखा था। उनकी चौथी पुण्य तिथि पर अमिताभ ने न्यूयॉर्क में उनसे हुई मुलाकात को याद किया।
विज्ञापन
अमिताभ ने यह बात साझा की कि माइकल और वो कैसे एक कंसर्ट के दौरान मिले थे।
बिग बी ने कहा कि माइकल जैक्सन की मौत को चार साल हो गए हैं। उनसे मिलकर कोई भी उनका दीवाना हो सकता है।
मैं पहली बार माइकल से न्यूयॉर्क में मिला था, जब उन्होंने गलती से मेरे होटल के रूम का दरवाजा खटखटाया था। उनकी इस गलती पर हम दोनों ही हंसे थे।