फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sarika reveals that she has never been to school the film industry became her school and college

Sarika Thakur: कभी स्कूल नहीं गईं अभिनेत्री सारिका, ऐसे सीखे थे अभिनय के गुर

Sun, 27 Nov 2022 04:29 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sun, 27 Nov 2022 04:29 PM IST
विज्ञापन
Sarika reveals that she has never been to school the film industry became her school and college
सारिका ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारिका ठाकुर उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्होंने एक्टिंग के दम पर अपनी पहचान बनाई है। सारिका ने फिल्म इंडस्ट्री में 55 साल लंबा सफर तय किया है। अभिनेत्री बहुत कम उम्र में ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में आ गई थीं। हाल ही में, एक इंटरव्यू में सारिका ने खुलासा किया कि वो कभी स्कूल नहीं गई हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को ही अपना स्कूल और कॉलेज मान लिया।

विज्ञापन

सारिका ने बताया कि कम उम्र में फिल्मों में काम करने की वजह से बाकी बच्चों की तरह वह स्कूल लाइफ एंजॉय नहीं कर पाईं। उस वक्त जब वह बाकी बच्चों को स्कूल जाते हुए देखती थीं तो उन्हें बहुत बुरा लगता था। यही नहीं, एक्ट्रेस ने बताया कि आज भी जो बच्चे स्कूल नहीं जा पाते हैं और उन्हें खूब मेहनत करनी पड़ती है, ये सब देखकर सारिका को काफी बुरा लगता है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Georgia Andriani: मलाइका संग कैसे हैं जॉर्जिया एंड्रियानी के रिश्ते, अरबाज की गर्लफ्रेंड ने किया खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्ट्रेस ने बताया कि, 'मैंने जो एक्टिंग सीखी है, वो सब फिल्मों के सेट पर ही सीखा है। जब मैंने इसके पॉजिटिव पॉइंट पर फोकस किया तो देखा कि फिल्म इंडस्ट्री मेरा स्कूल और कॉलेज दोनों बन गई है। मैंने जिन निर्देशकों और अभिनेताओं के साथ काम किया, वो मेरे टीचर्स बन गए हैं। सारिका ने आगे बताया, मैंने फिल्म इंडस्ट्री में कई सारी दूसरी चीजें की और सीखी भी हैं। मेरे लिए ये बेहद शानदार जर्नी रही है, जिसे मैंने खूब एंजॉय किया है। मुझे ये बहुत पसंद है और मैं इसे कभी बदलना नहीं चाहती हूं।'

यह भी पढ़ें- Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने विक्रम गोखले और तबस्सुम को दी श्रद्धांजलि, कहा- सब उजाड़ सा हो गया

वर्कफ्रंट की बात करें, तो सारिका ने फिल्म ऊंचाई से छह साल बाद फिल्म इंडस्ट्री में वापसी की है। इससे पहले वे साल 2016 में फिल्म 'बार-बार देखो' में नजर आई थीं। सारिका कागज की नाव, हमराज, आशीर्वाद जैसी अच्छी फिल्मों के लिए जानी जाती हैं। बता दें कि सारिका ने साउथ एक्टर कमल हासन से साल 1988 में शादी की थी, लेकिन 2004 में दोनों का तलाक हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed