{"_id":"5ad1f2f6-a411-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"what-new-tips-has-aamir-khan-given-to-salman-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमिर ने सलमान को दिए फिर कुछ नए टिप्स ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आमिर ने सलमान को दिए फिर कुछ नए टिप्स
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 13 Apr 2013 01:38 PM IST
विज्ञापन
आमिर खान पिछले कुछ दिनों से रह-रहकर कोई न कोई टिप्स सलमान खान को दे रहे हैं। कभी वह वह सलमान को सीधे टिप्स देते हैं तो कभी मीडिया को मोहरा बनाकर।
विज्ञापन
शादी कर लेने का टिप्स देने के बाद आमिर ने एक बार फिर सलमान खान को नया टिप्स दिया है।
वैसे तो नंबर वन की लड़ाई में सलमान, शाहरुख और आमिर तीनों ही एक-दूसरे को नीचा दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ते। लेकिन इन दिनों आमिर खान, सलमान खान को कोई न कोई टिप्स दे रहे हैं।
विज्ञापन
हाल ही में आमिर खान ने सलमान खान को अपनी बॉडी बनाने के टिप्स दिए हैं। आमिर खान ने सलमान से कहा है कि वह किस तरह से अपनी बॉडी का उपयोग अपने अभिनय को निखारने के लिए कर सकते हैं।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार सलमान ने इस बात पर सहमति जतायी है कि वह इन दिनों अपने ऊपर उतना ध्यान नहीं दे पा रहे हैं इसलिए उनकी बॉडी थोड़ी कमजोर हो गयी है।
इसके पहले आमिर खान ने सलमान को शादी कर लेने का टिप्स दिया था। आमिर ने कहा था कि अब सलमान खान की उम्र शादी करने से बीती जा रही है। उन्हें फटाफट शादी कर लेनी चाहिए।