फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Welcome’s Uday Shetty And Ballu No More Nana Patekar And Mushtaq Khan Deaths Leave Fans Heartbroken

नाना और मुश्ताक: ‘उदय भाई’ के बिना ‘बल्लू’ अधूरा, 15 दिन में दुनिया से गए ‘वेलकम’ के ये किरदार, फैंस हुए भावुक

Thu, 08 Oct 2026 08:58 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Thu, 08 Oct 2026 08:58 PM IST
सार

Nana Patekar and Mushtaq Khan: फिल्म ‘वेलकम’ के मशहूर किरदार उदय शेट्टी और बल्लू को भला कौन भूल सकता है। नाना पाटेकर और मुश्ताक खान ने इन दोनों किरदारों में ऐसी जान डाल दी थी। अब महज 15 दिनों के अंतराल में दोनों कलाकारों के निधन ने फैंस को भावुक कर दिया है।

विज्ञापन
Welcome’s Uday Shetty And Ballu No More Nana Patekar And Mushtaq Khan Deaths Leave Fans Heartbroken
नाना पाटेकर और मुश्ताक खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कई बार कोई फिल्म सिर्फ अपने गानों, सीन्स या डायलॉग्स के लिए याद नहीं रहती, बल्कि उसके किरदार लोगों के दिल में बस जाते हैं। साल 2007 में रिलीज हुई ‘वेलकम’ भी ऐसी ही फिल्मों में शामिल है। फिल्म ने बॉलीवुड को उदय शेट्टी और बल्लू जैसे दो ऐसे किरदार दिए, जिन्हें दर्शक आज भी नहीं भूले हैं।
विज्ञापन


बललू और उदय भाई को याद कर भावुक हुए फैंस
नाना पाटेकर के निधन के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ‘वेलकम’ के उदय और बल्लू को याद कर रहे हैं। एक फैन ने एक्स पर लिखा, 'बल्लू स्वर्ग में उदय भाई का इंतजार कर रहे हैं।' दोनों कलाकारों के निधन का समय भले ही एक संयोग हो, लेकिन फैंस के लिए यह खबर बेहद भावुक कर देने वाली है।
विज्ञापन


नाना पाटेकर ने फिल्म में उदय शेट्टी का किरदार निभाया था। मुश्ताक खान ने उसके वफादार साथी बल्लू का किरदार निभाया था। बल्लू हर मुश्किल में उदय के साथ खड़ा रहता था और अपनी हरकतों से लोगों को खूब हंसाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म में बल्लू की ‘टूटी हुई टांग’ वाला किस्सा भी काफी यादगार था। बल्लू दावा करता है कि गुस्से में उदय भाई ने उसकी टांग हॉकी स्टिक से तोड़ दी थी। इसके बाद वह यह भी बताता है कि उदय ने उसका इलाज करवाया और उसे नकली पैर तक दिलवाया। लेकिन बाद में पता चलता है कि बल्लू की टांग असल में कभी टूटी ही नहीं थी। फिल्म का यह मजेदार ट्विस्ट आज भी दर्शकों को खूब हंसाता है।

अब फैंस दोनों के निधन पर दुख जाहिर कर रह हैं।



Trending Videos

मुश्ताक खान के कुछ दिनों बाद हुआ नाना का निधन 
  • अब इन किरदारों को पर्दे पर अमर करने वाले दोनों कलाकार हमारे बीच नहीं हैं।
  • मुश्ताक खान का 24 सितंबर 2026 को निधन हुआ था। रिपोर्ट्स के मुताबिक।
  • वह लिवर कैंसर से जूझ रहे थे और मुंबई के नानावती अस्पताल में करीब 15 दिनों से उनका इलाज चल रहा था।
  • उनके निधन के करीब 15 दिन बाद नाना पाटेकर के जाने से ‘वेलकम’ के इन दोनों यादगार किरदारों की जोड़ी अब सिर्फ फिल्म में ही नजर आएगी।

ये भी पढ़ें- नाना पर क्या बोले शाहरुख?: ‘हीरो बनने के चक्कर में एक्टर मत खोना...’ अभिनेता की बात याद कर भावुक हुए किंग खान
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed