{"_id":"d98a026c-8569-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"watch-trailor-of-satya-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"देखिए 'सत्या 2' फिल्म का पहला जबर्दस्त ट्रेलर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
देखिए 'सत्या 2' फिल्म का पहला जबर्दस्त ट्रेलर
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 05 Mar 2013 01:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामगोपाल वर्मा अपनी सुपरहिट फिल्म रही 'सत्या' का सीक्वल बना रहे हैं। 'सत्या 2' नाम से बन रही इस फिल्म की रिलीज डेट अभी तय नहीं है। यह भी तय नहीं हुआ है कि यह फिल्म इस साल आएगी या नहीं। पर रामगोपाल वर्मा ने इस फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया है। ट्रेलर के आखिरी में फिल्म रिलीज की डेट के बजाय कमिंग सून लिखा आता है।
विज्ञापन
एक मार्च को रिलीज हुई रामगोपाल वर्मा की ही फिल्म 'द अटैक्स ऑफ 26/11' के साथ इस फिल्म का पहला ट्रेलर जारी हो गया है। रामू की पिछली फिल्मों की तरह ही इस फिल्म के ट्रेलर में एक ड्रामा और सस्पेंस रचने का प्रयास किया गया है। इस फिल्म के ट्रेलर में 2013 की अंडरवर्ल्ड की दुनिया दिखाने का प्रयास किया जाएगा। फिल्म के ट्रेलर में कैमरे के भी कई प्रयोग दिख रहे हैं।
विज्ञापन
'सत्या 2' के ट्रेलर में जो भी किरदार नजर आते हैं, वह ज्यादातर नए हैं। फिल्म में लाइट इफेक्ट भी जानबूझ कर डल रखा गया है। ट्रेलर में जो सीन दिखाए गए हैं उसमें से किसी भी सीन में रंगीन इमेज नहीं दिखती है। यह फिल्म 1998 में रिलीज हुई 'सत्या' की सीक्वल फिल्म कही जा रही है।
विज्ञापन
देखें फिल्म का पहला ट्रेलर