{"_id":"138f95ce-9b6f-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"watch-the-trailer-of-karan-johar-s-gippi","type":"story","status":"publish","title_hn":"देखिए करन जौहर की 'गिप्पी' का पहला ट्रेलर ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
देखिए करन जौहर की 'गिप्पी' का पहला ट्रेलर
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 02 Apr 2013 01:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करन जौहर की चर्चित फिल्म 'गिप्पी' का पहला ट्रेलर जारी हो गया है। नाम के अनुरूप ही फिल्म का ट्रेलर भी मजेदार है। यह फिल्म एक 14 साल की लड़की और उसके सपनों के इर्द-गिर्द घूमती है।
विज्ञापन
अर्जुन कपूर, आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा द्वारा पिछले कुछ दिनों से 'गिप्पी' नाम की एक फिल्म का प्रोमोशन किया जा रहा है। हालांकि प्रोमोशन में गिप्पी के बारे में सभी बातें करते हैं, लेकिन अब तक उन्होंने यह नहीं बताया कि वह गिप्पी है कौन।
विज्ञापन
अब इस रहस्य से करन जौहर ने पर्दा उठा दिया है। इस फिल्म के ट्रेलर लांच के मौके पर उन्होंने कहा कि यह उनकी एक खास फिल्म है, जो कि अब तक के धर्मा प्रोडक्शन में सबसे कम बजट में बनी फिल्म है। इसे सोनम नायर ने निर्देशित किया है। फिल्म में लगभग सभी कलाकार न्यू कमर्स हैं।
विज्ञापन
फिल्म की कहानी 14 साल की एक लड़की पर है जो कि एक 13 साल के लड़के से प्यार कर बैठती है। यह एक लव स्टोरी है। इस फिल्म की शूटिंग दिल्ली में की गयी है और दिल्ली के ही कई लोगों ने इसे मिल कर बनाया है।
बकौल करन अब मेरी भी कोशिश है कि मैं नये लोगों को मौके दूं। सो, मैंने यह एक सामान्य सी फिल्म बनाई है। मुझे लगता है कि ऐसी कहानियों को बॉलीवुड में लाना ही चाहिए और हम सभी को ऐसी फिल्मों को प्रोत्साहन देना ही चाहिए।
जब मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी तो मैंने तुरंत हां कह दी और सोनम से कहा कि वह यह फिल्म बनायें। करन ने कहा कि इस फिल्म की कहानी ने मुझे मेरे स्कूल के दिनों की याद दिला दी थी।
देखें फिल्म का पहला ट्रेलर