{"_id":"6e0a0bf4-ede7-11e2-b9db-001e671f54a0","slug":"watch-priyanka-chopra-exotic-song","type":"story","status":"publish","title_hn":"देखिए यूट्यब पर हिट हुए प्रियंका के इस नए गाने को ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
देखिए यूट्यब पर हिट हुए प्रियंका के इस नए गाने को
मुंबई ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2013 02:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने पहले गाने से चर्चित हुईं प्रियंका चोपड़ा ने अपना दूसरा गाना भी जारी कर दिया है। 'एक्जॉटिक' शीर्षक वाले इस गाने को यू ट्यूब पर अब तक 31 लाख लोग देख चुके हैं।
विज्ञापन
पिछले दिनों पिता के निधन के बाद प्रियंका चोपड़ा ने ग्लैमर की दुनिया में फिर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। उन्होंने अपना दूसरा इंटरनेशनल गीत मुंबई में रिलीज किया।
विज्ञापन
प्रियंका का पहला गीत और वीडियो लोगों ने काफी पसंद किया था। दूसरा गीत और वीडियो आते ही इंटरनेट की दुनिया में इसकी चर्चा जोर पकडऩे लगी है। अंतरराष्ट्रीय गायक पिटबुल के साथ प्रियंका ने ये वीडियो लॉन्च किया।
विज्ञापन
देखें इस गाने की गैलरी
http://www.amarujala.com/photo-gallery/18-1/priyanka-chopra-s-next-song-exotic-ft-pitbull/
लॉन्चिंग के लिए पिटबुल ने प्रियंका की तारीफ से भरा एक वीडियो संदेश अमेरिका से भेजा। गाने के वीडियो में प्रियंका काफी हॉट दिख रही हैं। इसकी शूटिंग मियामी में की गई है। विदेशी अंदाज के डांस के साथ प्रियंका ने इसमें कुछ देसी लटके झटके भी डाले हैं।
इस गीत के जरिए प्रियंका का साफ इरादा भारतीयों को भी रिझाना है। पिटबुल के कारण यह वीडियो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देखा जा रहा है। प्रियंका को भरोसा है कि उनका यह गीत पहले गीत से ज्यादा हिट होगा।
उन्होंने यह बात किसी से छुपाई नहीं है कि जब वे ऐक्टिंग से संन्यास ले लेंगी तो फिर गायकी के द्वारा अपने चाहने वालों का मनोरंजन करती रहेंगी।
देखिए इस गाने का वीडियो