{"_id":"ed428964-e0ae-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"watch-new-trailer-of-satyagraha","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सत्याग्रह' के ट्रेलर में देखिए नेताओं का जबर्दस्त टकराव ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'सत्याग्रह' के ट्रेलर में देखिए नेताओं का जबर्दस्त टकराव
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 29 Jun 2013 05:06 PM IST
विज्ञापन
अन्ना आंदोलन से प्रेरित बताई जा रही फिल्म 'सत्याग्रह' का ट्रेलर जारी हो गया है। लगभग ढाई मिनट के इस ट्रेलर में नेताओं का आपस में जबर्दस्त टकराव देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
प्रकाश झा निर्देशित फिल्म 'सत्याग्रह' 23 अगस्त को रिलीज हो रही है। पहले इस फिल्म को 15 अगस्त को रिलीज होना था। फिल्म का पहला ट्रेलर जारी हो गया है। पहले ट्रेलर में यह बात साफ हो गयी है कि फिल्म में किसका क्या रोल है।
विज्ञापन
इस ट्रेलर में फिल्म के सभी प्रमुख पात्रों को जगह मिली है। सबके हिस्से कुछ न कुछ डायलॉग आए हैं। फिल्म के लीड रोल में अजय देवगन और अमिताभ बच्चन हैं। मनोज बाजपेयी और अर्जुन रामपाल की भी फिल्म में प्रमुख भूमिका है।
विज्ञापन
करीना कपूर इस फिल्म में एक पत्रकार की भूमिका में दिखेंगी। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग भोपाल और उसके आसपास हुई है।
देखिए फिल्म का ट्रेलर
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन