{"_id":"1eaba040-e621-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"watch-first-trailer-of-zanjeer","type":"story","status":"publish","title_hn":"देखिए 'जंजीर' का ट्रेलर, क्या पुरानी जैसी बन पाई है?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
देखिए 'जंजीर' का ट्रेलर, क्या पुरानी जैसी बन पाई है?
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 06 Jul 2013 03:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म 'जंजीर' का रीमेक बनकर तैयार है। फिल्म 6
विज्ञापन
सितंबर को रिलीज होगी और इसका ट्रेलर जारी हो गया है। आप ट्रेलर देखकर
बताइए कि यह फिल्म क्या पुरानी 'जंजीर' जैसी बन पाई है।
नई 'जंजीर' में अमिताभ बच्चन वाली भूमिका साउथ अभिनेता राम चरण तेजा निभा रहे हैं। ट्रेलर में राम चरण तेजा का अंदाज न तो अमिताभ जैसा रोबीला है और न ही उतना स्टाइलिश।
इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ने जया बच्चन वाली भूमिका की है। जया बच्चन से बिल्कुल उलट इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा 'आई लव मुंबई पुलिस' की टीशर्ट पहनकर घूम रही हैं। उनके राम चरण तेजा के साथ इंटीमेट सीन भी हैं।
पुरानी 'जंजीर' में जो भूमिका प्राण ने निभाई थी, वही भूमिका इस फिल्म में संजय दत्त कर रहे हैं। जारी हुए पहले प्रोमो में संजय दत्त के हिस्से जो संवाद आए हैं वह बहुत प्रभावी नहीं हैं।
विज्ञापन
नई 'जंजीर' में विलेन की भूमिका प्रकाश राज निभा रहे हैं। प्रकाश राज की स्टाइल कॉमेडी के साथ खलनायकी करने की है। पुरानी 'जंजीर' में इस किरदार को अजीत ने निभाया था। उनकी डायलॉग डिलीवरी भी लोगों को प्रभावित कर रही थी।
पुरानी फिल्म में मोना डार्लिंग के किरदार में बिंदु नजर आयीं थीं। नई फिल्म में माही गिल उस किरदार को निभा रही हैं।
देखिए फिल्म का पहला ट्रेलर