{"_id":"a4f5862a-c385-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"watch-first-official-trailer-of-d-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"'डीडे' के ट्रेलर में देखिए दाउद को जहर उगलते हुए ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'डीडे' के ट्रेलर में देखिए दाउद को जहर उगलते हुए
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 23 May 2013 02:19 PM IST
विज्ञापन
दाउद अब्राहिम और आतंकवाद की प्रष्ठभूमि में बनी फिल्म 'डीडे' का फर्स्ट लुक और ट्रेलर जारी हो गया है। फिल्म के पहले ट्रेलर में मुंबई हमले के गुनाहगार और भगोड़े आतंकी दाउद अब्राहिम को साजिश रचता हुआ दिखाया गया है।
विज्ञापन
19 जुलाई को रिलीज होने वाली इस फिल्म में दाउद अब्राहिम की भूमिका ऋषि कपूर निभा रहे हैं। ऋषि का इस फिल्म में गेटअप भी बिल्कुल दाउद जैसा ही लग रहा है।
ऋषि कपूर के अलावा इस फिल्म में अर्जुन रामपाल और इरफान खान की मुख्य भूमिका है। अर्जुन का लुक भी इस फिल्म के लिए थोड़ा अलग हटकर है।
नायिकाओं में हुमा कुरैशी और श्रुति हसन भी नजर आएंगी। श्रुति हसन अर्जुन रामपाल के अपोजिट कास्ट की गयी हैं।
यह फिल्म अपने विषय और स्टारकास्ट की वजह से पहले से ही चर्चाओं में है।
देखें फिल्म का पहला ट्रेलर