{"_id":"426bcc79c6398cc46c8d234b70f87ce8","slug":"watch-first-look-of-roy","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बेशरम' के बाद देखिए रणबीर की 'रॉय' का फर्स्ट लुक ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'बेशरम' के बाद देखिए रणबीर की 'रॉय' का फर्स्ट लुक
मुंबई ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2013 02:09 PM IST
विज्ञापन
'बेशरम फिल्म के बाद रणबीर कपूर की एक और फिल्म 'रॉय' का फर्स्ट लुक आ गया है। हालांकि यह फिल्म अभी से लगभग दस महीने बाद रिलीज होगी। यह एक लव स्टोरी है।
विज्ञापन
'आशिकी 2' की शानदार सफलता के बाद में टी-सीरीज ने अपनी अगली फिल्म पर ध्यान केंद्रित कर दिया है। फिल्म का नाम है- रॉय। फिल्म एक लव स्टोरी है, लेकिन इसमें एक्शन और ड्रामा भी नजर आएगा।
विज्ञापन
टी-सीरीज ने फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया। यूथ फिल्म, रिलेशनशिप और थ्रिलर जैसी फिल्मों में रंग जमाने के बाद रणबीर कपूर इस रोमांटिक-एक्शन-ड्रामा में रॉय नाम के युवक की मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ अर्जुन रामपाल और जैकलीन फर्नांडीज भी अहम रोल में हैं।
विज्ञापन
इस लार्जर दैन लाइफ फिल्म में रणबीर का किरदार उनकी पहले की फिल्मों से काफी जुदा होगा। रॉय का निर्देशन विक्रमजीत सिंह कर रहे हैं। जबकि फिल्म का निर्माण दिव्या कुमार, भूषण कुमार और किशन कुमार टी-सीरीज के बैनर तले कर रहे हैं।
रॉय निर्देशक के रूप में विक्रमजीत सिंह की पहली फिल्म है। उन्होंने ही फिल्म की स्क्रिप्ट भी लिखी है। फिल्म की शूटिंग इस साल नवंबर में शुरू होगी। रॉय 20 जून, 2014 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी