{"_id":"c888d522-d8db-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"watch-balwinder-singh-famous-ho-gaya-first-look","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी स्टारकॉस्ट से चौंकाएगी यह फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अपनी स्टारकॉस्ट से चौंकाएगी यह फिल्म
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 19 Jun 2013 06:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दर्शकों को इस साल एक अजीब सी फिल्म देखने को मिल सकती है। यह फिल्म अपनी स्टारकॉस्ट से दर्शकों को चौंकाएगी। इस फिल्म में काम करने वाले ज्यादातर एक्टर फिल्मों से तो जुड़े रहे हैं लेकिन ऐक्टिंग से उनका कोई वास्ता नहीं रहा है।
विज्ञापन
इसी साल रिलीज होनी वाली इस फिल्म में गायक मीका सिंह और शान मुख्य भूमिका निभाएंगे। हाल ही में क्रिकेट फिक्सिंग कांड से चर्चा में आए बिंदु दारा सिंह इस फिल्म में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन
गायक शान का कैरियर पिछले कुछ समय से बिल्कुल धीमा पड़ा हुआ है। उन्हें गायकी का काम नहीं मिल रहा है। इसलिए वे इस फिल्म में अभिनय करते नजर आएंगे।
इस फिल्म का अभी एक फर्स्ट लुक जारी हुआ है। इस फर्स्ट लुक में मीका सिंह, जानी लीवर और बिंदु सिंह महिला गेटअप में नजर आ रहे हैं।
सुनील अग्निहोत्री निर्देशित इस फिल्म में की कहानी राजन अग्रवान ने लिखी है। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। यह इस साल के अंत तक रिलीज हो जाएगी।