{"_id":"2da4f870-6b75-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"vivek-oberoi-to-become-a-father","type":"story","status":"publish","title_hn":"'पापा' बनने की तैयारी में विवेक ने छोड़ा कामधाम ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'पापा' बनने की तैयारी में विवेक ने छोड़ा कामधाम
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 31 Jan 2013 12:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले कई महीने से अभिनेता विवेक ओबेरॉय के पापा बनने की खबरें आ रही हैं। अब नए मेहमान के आने में जब कुछ दिन ही बचे हैं तो विवेक इतने खुश हैं कि उन्होंने कामधाम से छुट्टी ले ली है।
विज्ञापन
विवेक ने अपनी वाइफ प्रिंयका अल्वा के साथ समय बिताने के लिए कोई भी नए प्रॉजेक्ट लेने से मना कर दिया है। वह लंबे समय से चाह रहे थे कि डिलीवरी के नजदीकी दिन वह अपनी पत्नी के संग की बिताये। इन दिनों उनकी वाइफ अपने मात-पिता के घर बंगलूरु में हैं।
विज्ञापन
ऐसे में टाइम निकलना विवेक के लिए खासा मुश्किल हो रहा था। आखिकार उन्होंने नया काम लेने से तो मना कर ही दिया, पेंडिंग काम के लिए भी कुछ समय अपने प्रोड्यूसर से मांग लिया है। गौरतलब है कि फरवरी में विवेक की दो फिल्में 'जयंती भाई और 'जिला गाजियाबाद' रिलीज होने वाली है। फिलहाल वह कुछ दिन अपनी वाइफ के साथ बिताकर फिर वापस फिल्मों के प्रमोशन के लिए लौट आएंगे।
विज्ञापन