Vivek Agnihotri: कश्मीर फाइल्स के राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने पर विवेक ने किया रिएक्ट, कश्मीरियों को किया समर्पित
दिल्ली में 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की घोषणा हुई, जिसमें 'द कश्मीर फाइल्स' का जलवा देखने को मिला। फिल्म को राष्ट्रीय एकता श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए नरगिस दत्त पुरस्कार जीता। इस जीत पर निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने रिएक्शन दिया।
विस्तार
पिछले साल बॉक्स ऑफिस पर 'द कश्मीर फाइल्स' का जलवा देखने को मिला था। विवेक रंजन अग्निहोत्री निर्देशित 'द कश्मीर फाइल्स' को रिलीज के बाद पूरे देश में काफी लोकप्रियता प्राप्त हुई थी। लेकिन तारीफों के अलावा इस फिल्म को काफी विवादों का भी सामना करना पड़ा। हालांकि, इन सबके बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ने 24 अगस्त को आयोजित राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में राष्ट्रीय एकता श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए नरगिस दत्त पुरस्कार जीता। इस खास मौके पर विवेक अग्निहोत्री ने अपना रिएक्शन दिया है....
'कश्मीर फाइल्स' की जीत पर विवेक का बयान
'The Kashmir Files' wins Nargis Dutt Award for Best Feature Film on National Integration at #69thNationalFilmAwards
'द कश्मीर फाइल्स' ने जीता राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
'द कश्मीर फाइल्स' 2022 में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्मों में ब्लॉकबस्टर रही थी। जहां कुछ लोगों ने फिल्म को सराहा था, वहीं कुछ लोगों ने विवेक और फिल्म पर देश का विभाजन करने से लेकर कश्मीरी पंडितों की आधी सच्चाई दिखाने तक का आरोप लगाया था। लेकिन, पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ पब्लिसिटी के कारण 'द कश्मीर फाइल्स' को बड़ी सफलता मिली थी। आज दिल्ली में 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की घोषणा हुई, जिसमें 'द कश्मीर फाइल्स' का जलवा देखने को मिला। फिल्म को राष्ट्रीय एकता श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए नरगिस दत्त पुरस्कार जीता।
Pankaj Tripathi: सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल अवॉर्ड जीतने पर पंकज ने दिया रिएक्शन, पिता को समर्पित किया पुरस्कार
'द कश्मीर फाइल्स' के अवॉर्ड जीतने के तुरंत बाद विवेक अग्निहोत्री ने दर्शकों के साथ एक संदेश साझा किया। उन्होंने कहा, 'मैं अमेरिका में हूं और सुबह खबर मिली कि द कश्मीर फाइल्स ने 69वां राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है। यह हमारे देश के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक है। मैंने हमेशा कहा है कि द कश्मीर फाइल्स सिर्फ मेरी फिल्म नहीं है। लेकिन यह उन सभी कश्मीरियों के लिए एक फिल्म है, जो घाटी में आतंकवाद का शिकार हुए हैं। यह उन कश्मीरियों की दुर्दशा की आवाज है जिन्होंने आतंकवाद का सामना किया और यह वह माध्यम है जिसके माध्यम से उनका दर्द पूरे देश के साथ साझा किया गया। मैं यह पुरस्कार आतंकवाद के सभी पीड़ितों को समर्पित करता हूं।'
"This film is the voice of the victims of terrorism in Kashmir. I dedicate this award to victims of terrorism, especially the Kashmiri Hindus," says the film's… pic.twitter.com/TPUgIso6qH
कश्मीरी पंडितों के नरसंहार पर आधारित है फिल्म
बता दें, विवेक अग्निहोत्री की पत्नी पल्लवी जोशी ने भी राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार जीता। ऐसे विवेक अग्निहोत्री के लिए यह दोहरी खुशी का मौका है। 'द कश्मीर फाइल्स' के बारे में बात करें तो यह फिल्म 1990 में कश्मीरी पंडितों के नरसंहार की दर्दनाक कहानी पर आधारित हैं। फिल्म साल 1990 में कश्मीर घाटी में हुई सच्ची घटनाओं पर आधारित है। इसमें अनुपम खेर, दर्शन कुमार, मिथुन चक्रवर्ती और पल्लवी जोशी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
69th National Film Awards: आलिया-कृति को मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार, अल्लू अर्जुन बने बेस्ट एक्टर