फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vivek Agnihotri reaction on waterlogging caused by single spell of rain in Mumbai upscale Nepean Sea Road

Vivek Agnihotri: बारिश में मुंबई के पॉश एरिया में जलमग्न सड़कें, विवेक अग्निहोत्री बोले- 'शहरीकरण दिखावा है'

Mon, 26 May 2025 07:34 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 26 May 2025 07:34 PM IST
सार

Vivek Agnihotri: मुंबई में बारिश ने दस्तक दे दी है। तमाम बॉलीवुड सितारे बरसात को एंजॉय कर रहे हैं। तस्वीरें फोटोज शेयर किए हैं। वहीं, निर्माता-निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने दूसरे पहलू पर बात की है।

विज्ञापन
Vivek Agnihotri reaction on waterlogging caused by single spell of rain in Mumbai upscale Nepean Sea Road
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

मुंबई में मॉनसून ने दस्तक दे दी है। पहली बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है। तमाम सितारे सुहावने मौसम की तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे हैं। वहीं, विवेक अग्निहोत्री ने एक अलग ही तस्वीर सोशल मीडिया पर रखी है। उन्होंने पहली ही बारिश के बाद मुंबई में जलमग्न सड़कों के हाल पर बात की है। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें मुंबई के पॉश एरिया की सड़क पर पानी भर गया है।

विज्ञापन

नाले बंद होने से सड़कों पर जलभराव
विवेक अग्निहोत्री ने आज सोमवार को अपने एक्स अकाउंट (पूर्व में ट्विटर) से पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें नाले बंद होने के चलते सड़क पर बारिश का पानी भरा हुआ है। यातायात व्यवस्था पर असर पड़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विवेक बोले- 'कौन परवाह करता है?'
इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'नेपियन सी रोड, भारत के शीर्ष अरबपतियों, शीर्ष मंत्रियों और अधिकारियों का घर है, जो एक ही शॉवर में दम तोड़ देता है। दिल्ली, बेंगलुरु और अन्य शहरों में भी हर साल यही होता है। भारत का दयनीय शहरीकरण एक दिखावा है। बेचारे आम नागरिक... लेकिन कौन परवाह करता है'?

Sunny Leone: सनी लियोनी ने हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग की पूरी, एक्ट्रेस के किरदार की तस्वीरें हुईं वायरल

विज्ञापन

दो सप्ताह पहले पहुंचा मॉनसून 
निर्देशक की इस पोस्ट पर नेटिजन्स कमेंट कर रहे हैं। महानगरों के वे नागरिक रिएक्ट कर रहे हैं, जो खराब जल निकासी, टूटी सड़कों और मॉनसून के खराब प्रबंधन के कारण परेशानी झेलते हैं। बता दें कि सोमवार को आधिकारिक तौर पर मॉनसून ने मुंबई में दस्तक दी है। हाल के इतिहास में ऐसा पहली बार है कि मुंबई में मॉनसून इतनी जल्दी पहुंचा है। इस बार करीब दो सप्ताह पहले मायानगरी में मॉनसून ने दस्तक दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed