Vivek Agnihotri: विवेक अग्निहोत्री का वेब सीरीज 'दहाड़' पर कटाक्ष, लहजे से लेकर पहनावे तक की उधेड़ी बखिया
फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने अब सोनाक्षी सिन्हा की वेब सीरीज 'दहाड़' पर कटाक्ष किया है। साथ ही राजस्थानी सभ्यता के गलत प्रदर्शन पर भड़कते नजर आए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने बयान को लेकर भी सुर्खियां बटोरते हैं। विवेक को अक्सर शीर्ष प्रोडक्शन हाउस और स्टार्स पर निशाना साधते देखा जाता है। इसी कड़ी में विवेक का लेटेस्ट ट्वीट जबर्दस्त सुर्खियां बटोर रहा है। इस ट्वीट के जरिए 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक सोनाक्षी सिन्हा की हालिया रिलीज वेब सीरीज 'दहाड़' पर तंज कसते नजर आए हैं।
दहाड़ पर कटाक्ष
विवेक अग्निहोत्री ने एक ट्वीट किया है, जिसके माध्यम से वह रीमा कागती द्वारा निर्देशित और सोनाक्षी सिन्हा, सोहम शाह, गुलशन देवैया और विजय वर्मा स्टारर वेब सीरीज 'दहाड़' पर तीखी टिप्पणी करते देखे गए हैं। विवेक ने अपने ट्वीट में बिंदुओं के माध्यम से सीरीज पर तंज कसते हुए लिखा है, 1. अभिनेताओं को लगता है कि हुकुम… म्हारो… थारो… कहकर वे राजस्थानी पात्र बन सकते हैं। बाकी डायलॉग्स वे अपने पंजाबी, बंबइया, तमिल, कन्नड़ लहजे में बोल सकते हैं। 2. एक पुलिस वाला बनने के लिए आपको बस टाइट फिटिंग खाकी कपड़ा पहनने की जरूरत है। ढेर सारे मेकअप के साथ।'
Few observations:
1. Bollywood actors think that by saying हुक़ुम… म्हारो… थारो… they can become Rajasthani characters. Rest of the dialogues they can speak in their Punjabi, Bambaiya, Tamil, Kannada accent.विज्ञापन विज्ञापन
2. To be a cop you just need to wear tight fitting khaki clothes.…— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) May 13, 2023
पहनावे से लेकर लहजे तक पर कसा तंज
विवेक ने आगे लिखा, '3. उन्हें लगता है कि नीरस और उबाऊ अभिनय करके, इतने धीमे डायलॉग्स बोलकर कि कोई समझ न सके, अच्छा, मस्त अभिनय है। 4. अगर आप अल्ट्रा मॉडर्न दिखने वाले, गोरे और प्यारे, शहरी अभिनेताओं को कुछ राजस्थानी शब्द बोलते हैं और बेवजह गाली देते हैं, तो दर्शक इतने मूर्ख हैं कि उन्हें विश्वास हो जाएगा कि ये अभिनेता वास्तव में राजस्थानी हैं।'
Vijay Samantha: विजय देवरकोंडा ने सामंथा पर लुटाया प्यार, केमिस्ट्री देख फैंस बोले- शादी कर लो प्लीज
समझाया राजस्थान का माहौल
विवेक यहीं नहीं रुके और उन्होंने कटाक्ष को जारी रखते हुए आगे लिखा, '5. राजस्थान की चिलचिलाती गर्मी में, आप मेकअप की इतनी परतें नहीं सह सकते। 6. कृपया अपनी पश्चिमी फिल्मों की प्रेरणाओं को राजस्थान में फिट करना बंद करें। 7. दर्शक गूंगा नहीं है। आप...अब इसे लाख बार दोहराओ।'