फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vishal Bhardwaj Wants to Shoot In foreign locales

गांव से ऊबे विशाल, अब विदेशी लोकेशन में बनाएंगे फिल्में

Sat, 12 Jan 2013 01:47 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 12 Jan 2013 01:47 PM IST
विज्ञापन
Vishal Bhardwaj Wants to Shoot In foreign locales

'ओमकारा', 'इश्किया', 'मकबूल', 'मकड़ी' और 'मटरू की बिजली का मनडोला' जैसी ग्रामीण पृष्ठभूमि की फिल्में बनाने के लिए मशहूर फिल्मकार विशाल भारद्वाज अब शायद गांवों में शूटिंग करते-करते ऊब गए हैं। अब विशाल की ख्वाहिश हैं कि वह अपनी फिल्मों की शूटिंग विदेंशों में करें।

विज्ञापन


विशाल भारद्घाज ने कहा कि भारत देश में ऐसी बहुत सी लोकेशन हैं जहां फिल्म की शूटिंग की जा सकती है। लेकिन बॉलीवुड अभी भी उन जगहों पर नहीं पहुंचा है। विशाल ने कहा कि मैने अभी तक किसी भी फिल्म की शूटिंग देश से बाहर नहीं की है। लेकिन अब मैं प्रयोग करने जा रहा हूं।
विज्ञापन


विशाल ने कहा कि मैं अब ब्रिटेन, अमेरिका या स्विजरलैंड में शूटिंग करने के लिए उत्सुक हूं। बस उसके लिए कहानी का प्लाट वैसा होना भी जरूरी है। विशाल ने कहा कि जैसे ही मुझे विदेश में शूटिंग करने लायक कोई प्लाट मिलेगा मैं निश्चित ही वहां शूट करना चाहूंगा। वह मेरे लिया नया अनुभव होगा। उन्होंने कहा कि भारत के बारे में सबसे खूबसूरत बात यह है कि यहां हर 100 किलोमीटर पर भाषा और संस्कृति बदल जाती है। फिर भी हिंदी की स्वीकार्यता क्षेत्र और प्रांत से परे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed